{"_id":"676b9cb9c6a452f50706e44b","slug":"how-many-textbooks-do-schools-need-directorate-of-education-asked-for-information-2024-12-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi School: स्कूलों को कितनी पाठ्यपुस्तकों की जरूरत, शिक्षा निदेशालय ने मांगी जानकारी; इस तिथि तक करें आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Delhi School: स्कूलों को कितनी पाठ्यपुस्तकों की जरूरत, शिक्षा निदेशालय ने मांगी जानकारी; इस तिथि तक करें आवेदन
Wed, 25 Dec 2024 11:19 AM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Wed, 25 Dec 2024 11:19 AM IST
सार
Delhi School: दिल्ली में स्कूलों को कितनी पाठ्यपुस्तकों की जरूरत है। इस पर शिक्षा निदेशालय ने जानकारी मांगी है। निदेशालनय ने कहा है कि आवेदन केवल 28 दिसंबर तक कर सकते हैं। आवेदन की तारीख को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा
विज्ञापन
Delhi School Admission
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi School Admission: दिल्ली में सरकारी, एमसीडी, एनडीएमसी और दिल्ली छावनी बोर्ड के स्कूलों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कितनी पाठ्य पुस्तकों की जरूरत है, शिक्षा निदेशालय ने इसकी जानकारी मांगी है। स्कूलों को पहली से आठवीं तक की पाठ्य पुस्तकों की आवश्यकता के लिए 24 से 28 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
समग्र शिक्षा विभाग सभी सरकारी स्कूलों को शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए कक्षा पहली से आठवीं तक की पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराएगा। स्कूल प्रमुख शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए पाठ्य पुस्तकों की अपनी आवश्यकता को छात्र लॉगिन मॉड्यूल के अंतर्गत सक्रिय लिंक के माध्यम से ऑनलाइन जमा करेंगे।
विज्ञापन
निदेशालय के अनुसार सभी स्कूल प्रमुखों को पाठ्य पुस्तकों की अपनी आवश्यकता के अनुसार मीडियम के अनुसार संख्या दर्ज करनी होगी। लिंक उपलब्ध होने तक स्कूल प्रमुख डाटा को संपादित-अपडेट कर सकते हैं। एक बार डाटा के जमा होने पर स्कूल स्तर पर इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति स्कूल प्रमुख द्वारा प्रस्तुत की गई मांग के अनुसार ही की जाएगी। डाटा जमा न करने पर गलत एंट्री के लिए संबंधित स्कूल प्रमुख जिम्मेदार होंगे। निदेशालय ने सभी 29 जोन के जिला उप-शिक्षा निदेशकों से कहा है कि वह अपने अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों के राटा की सटीकता सुनिश्चित करें।
कमेंट
कमेंट X