फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Holiday: July passed without any additional leave, many days of leave in August

School Holidays In August: अगस्त में छात्रों की रहेगी मौज! इस महीने इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल; देखें लिस्ट

Thu, 01 Aug 2024 05:41 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 01 Aug 2024 05:41 PM IST
सार

बिना अवकाश के बीते जुलाई के बाद अगस्त में विद्यार्थियों और कर्मचारियों को राहत मिलने वाली है। अगस्त के महीने में कई छुट्टियां मिलने वाली हैं। जानते हैं कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज।

विज्ञापन
Holiday: July passed without any additional leave, many days of leave in August
अगस्त में अवकाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगस्त के महीने में बच्चों की मौज है। वैसे तो अगस्त का महीना स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक और पाठ्येतर गतिविधितयों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का होता है। 
विज्ञापन


गर्मियों की छुट्टियां बिताकर जुलाई में नए स्कूल वर्ष या सेमेस्टर की शुरूआत के साथ विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और नियमित कक्षा में उपस्थिति में पूरी तरह जुट जाते हैं। दरअसल अगस्त कई सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण छुट्टियों के लिए उल्लेखनीय है। यह छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है। अगस्त में विद्यार्थियों की खूब मौज है, उन्हें कई छुट्टियां मिलने वाली हैं। विद्यार्थियों को अपनी नियमित कक्षाओं और स्कूल गतिविधि से कुछ राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


अगस्त के महीने में रक्षाबंधन और कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी होगी। 19 अगस्त को रक्षाबंधन का अवकाश रहेगा। वहीं 26 अगस्त का कृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा। इसके अलावा इस महीने स्वतंत्रता दिवस का भी अवकाश रहेगा। इस वर्ष भारत अपना 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। यह राष्ट्रीय अवकाश है। कई स्कूल और कॉलेज में दूसरे और तीसरे शनिवार हॉफ डे या फिर अवकाश भी होता है। अगस्त में शनिवार, रविवार और अवकाश मिलाकर कुल नौ दिनों का अवकाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारीख आयोजन
4 अगस्त रविवार
10 अगस्त दूसरा शनिवार
11 अगस्त रविवार
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस
18 अगस्त रविवार
19 अगस्त रक्षा बंधन
24 अगस्त शनिवार
25 अगस्त रविवार
26 अगस्त कृष्ण जन्माष्टमी

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का अवकाश
भारत 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजाद हो गया था। यह एक राष्ट्रीय अवकाश है। इस दिन पर देशभक्ति के जोश, परेड और समारोह हर स्कूल, कॉलेज, संस्थान और विभागों में मनाया जाता है। इस दिन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया जाता है।

19 अगस्त का रक्षाबंधन का अवकाश
रक्षाबंधन भाई-बहनों के बीच अटूट बंधन मनाने का त्योहार होता है। बहनें अपने भाई की कलाई पर पवित्र धागा बांधती हैं। यह धागा सुरक्षा और प्रेम का प्रतीक होता है। वहीं भाई भी इसके बाद अपनी बहनों को सुरक्षा का वचन देते हैं।

26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश
जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्म को समर्पित एक खुशी का अवसर है, भगवान कृष्ण भगवान विष्णु के अवतार हैं। भक्त उपवास रखते हैं, घरों को सजाया जाता है। अर्द्धरात्रि में प्रार्थना और उत्सव में भाग लेते हैं। यह आध्यात्मिक चिंतन और भक्ति का समय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed