फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Himachal Pradesh NEET Counselling 2021 AMRU Releases Merit Lists For MBBS BDS Admission HP NEET

HP NEET Counselling: एएमआरयू ने जारी की एचपी नीट काउंसलिंग MBBS, BDS एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट

Mon, 03 Jan 2022 05:19 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 03 Jan 2022 05:19 PM IST
सार

Himachal Pradesh NEET Counselling 2021 Merit Lists For MBBS BDS Admission : अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (AMRU), हिमाचल प्रदेश ने राज्य और प्रबंधन कोटा सीटों के लिए HP NEET काउंसलिंग मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh NEET Counselling 2021 AMRU Releases Merit Lists For MBBS BDS Admission HP NEET
HP NEET काउंसलिंग मेरिट लिस्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (AMRU), हिमाचल प्रदेश ने राज्य और प्रबंधन कोटा सीटों के लिए HP NEET काउंसलिंग मेरिट लिस्ट जारी की है। राज्य और प्रबंधन कोटा मेरिट सूची में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चुने गए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। AMRU चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग (DMER) की ओर से हिमाचल प्रदेश की 85 प्रतिशत राज्य कोटे की सीटों के लिए HP NEET काउंसलिंग 2021 का संचालन कर रहा है। 

विज्ञापन


एचपी नीट एमबीबीएस, बीडीएस काउंसलिंग स्टेट रैंक और एचपी कोटा और प्रबंधन कोटा सीटों की मेरिट सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट - amruhp.ac.in पर उपलब्ध कराई गई है। स्टेट कोटा, मैनेजमेंट कोटा और स्टेट मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम, उनकी रैंक, NEET 2021 के अंक और NEET ऑल इंडिया रैंक भी शामिल हैं। उम्मीदवार को आवंटित सीट की काउंसलिंग और स्वीकृति के बाद आवंटन पत्र तैयार किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार दाखिला फीस और दस्तावेज जमा कर सकेंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी राज्य के 10 मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए HP NEET 2021 काउंसलिंग आयोजित करता है। यहां उन कॉलेजों और संस्थानों की पूरी सूची है जहां छात्र बीडीएस और एमबीबीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं :-

विज्ञापन
विज्ञापन
  1. इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला
  2. डॉ राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, कांगड़ा, टांडा
  3. डॉ यशवंत सिंह परमार शासकीय मेडिकल कॉलेज, नाहन, सिरमौर
  4. लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज, नेर-चौक, मंडी
  5. पंडित जवाहर लाल नेहरू गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, चंबा
  6. डॉ राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर
  7. एचपी गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, शिमला
  8. हिमाचल डेंटल कॉलेज और अस्पताल, सुंदर नगर, मंडी
  9. भोजिया डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बुद्ध नालागढ़, सोलन
  10. हिमाचल दंत चिकित्सा विज्ञान संस्थान, पांवटा साहिब, सिरमौर
     
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed