{"_id":"5cbef9f6bdec221454122405","slug":"himachal-board-exam-results-mostly-search-and-seen-on-amar-ujala-sarkari-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पर देखे गए हिमाचल बोर्ड परीक्षा के सबसे ज्यादा रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अमर उजाला पर देखे गए हिमाचल बोर्ड परीक्षा के सबसे ज्यादा रिजल्ट
Tue, 23 Apr 2019 06:09 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Tue, 23 Apr 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
hpbose
22 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। 98.8 फीसदी अंकों के साथ प्रीति बिरसांटा ने परीक्षा में टॉप किया है। इस साल बोर्ड परीक्षा में लगभग 60 हजार विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें से 90 फीसदी से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर आकर अपना परीक्षा परिणाम जांचा और अंकसूची डाउनलोड की है। इस साल 12वीं की परीक्षा में 95,492 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 58,949 उत्तीर्ण हुए हैं। 16,102 छात्रों को कंपार्टमेंट मिला है। टॉप 10 में 43 छात्राएं और 15 छात्रों को स्थान मिला है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि अमर उजाला डिजिटल हिमाचल प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश बोर्ड और उत्तराखंड राज्य बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम भी छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने की तैयारी पूरी कर चुका है। यदि आप इन राज्यों में परीक्षा परिणाम जानना चाहते हैं तो results.amarujala.com पर रजिस्ट्रेशन करें और सबसे पहले पाएं परीक्षा परिणाम की खबर।
विज्ञापन
गौरतलब है कि साल 2018 में हिमाचल बोर्ड की कक्षा 12वीं का परिणाम 24 अप्रैल को जारी हुआ था। जिसमें कुल 68,469 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। पिछले वर्ष बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 86 फीसदी था। जबकि परीक्षा में कुल 98,281 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की स्थापना 1969 में शिमला में हुई थी। बाद में इसका मुख्यालय धर्मशाला जिले में स्थानांनतरित कर दिया गया था। राज्य के 8000 से ज्यादा स्कूल इस बोर्ड से संबद्ध है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X