फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   health ministry issued sop for medical entrance examination to be held in 3863 examination centers

नीट-2020: मोबाइल, किताब व बैग नहीं ला सकेंगे परीक्षार्थी, 3863 केंद्रों पर होगी मेडिकल प्रवेश परीक्षा

Fri, 11 Sep 2020 05:33 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 11 Sep 2020 05:33 PM IST
सार

3863 केंद्रों पर होगी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, 15,97,433 छात्र होंगे शामिल

विज्ञापन
health ministry issued sop for medical entrance examination to be held in 3863 examination centers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल दाखिले के लिए होने वाली नीट-2020 में अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में मोबाइल, बैग और किताब नहीं ला सकेंगे। 13 सितंबर को होने वाली नीट तथा अन्य परीक्षाओं के दौरान कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 3,863 कर दी है। अब एनटीए प्रवेश पत्र के साथ यह सूची भी जारी करेगी कि छात्र और अभिभावक परीक्षा केंद्र में क्या ला सकते हैं और क्या नहीं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय और एनटीए की एसओपी के के मुताबिक नीट में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों को कोरोना संक्रमित न होने का स्व-प्रमाणित घोषणापत्र देना हेागा। परीक्षा के लिए पेन छात्र घर से लेकर आएंगे। परीक्षा कक्ष में पेन या पेंसिल का लेन-देन नहीं कर सकेंगे। बुखार, सर्दी, खांसी वाले छात्र या किसी अन्य कर्मी को केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। यदि गेट पर कोई ऐसा पाया जाता है तो उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन



परीक्षा केंद्र से बाहर तक छह-छह फीट दूरी का पालन अनिवार्य होगा। सभी परीक्षार्थियों को तीन परत वाला मॉस्क और ग्लब्स पहनकर परीक्षा देनी होगी। पानी की बोतल और सेनेटाइजर लाने की अनुमति रहेगी। अब तक छात्र मोबाइल और किताब बैग में रखकर केंद्र के खुले मैदान में रख देेते थे। इस बार नीट के लिए 15,97,433 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल सिग्नेचर से जांच करें
परीक्षा केंद्र में अंगूठे का निशान नहीं लगाया जाएगा। इसके लिए छात्र घर से सादे कागज पर अंगूठे का निशान लगाकर लाएंगे। इसके अलावा छात्रों को क्रॉस चेक करने के लिए डिजिटल सिग्नेचर से जांचा जा सकता है। क्यूआर कोड से छात्र का एडमिट कार्ड और पहचान पत्र स्कैन होगा।


40 मिनट के स्लॉट में 80 छात्र आंएंगे
एनटीए ने छात्रों को प्रवेश पत्र पर जारी स्लॉट के मुताबिक आने को कहा है। इसमें 40 मिनट के स्लॉट में 80 छात्र केंद्र पहुंचेंगे। जेईई में यह आंकड़ा सौ था। मेटल डिटेक्टर जांच को देखते हुए अभ्यर्थियोंको अभूषण तथा घड़ी न पहनने की सलाह दी गई है। धार्मिक रिवाज के तहत कृपाण, मंगलसूत्र, बिछिया आदि पहनने वाले अभ्यर्थियों को जांच के लिए परीक्षा केंद्र जल्दी पहुंचने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed