HBSE Result Out: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं ओपन स्कूल परीक्षा का रिजल्ट जारी, 40 फीसदी से कम रहा परिणाम
HBSE Result Out: इसके साथ ही हरियाणा स्टेट ओपन स्कूल बोर्ड ने परिणाम उन छात्रों के लिए भी घोषित किए गए, जिन्होंने कंपार्टमेंट, क्रेडिट ट्रांसफर पॉलिसी (सीटीपी), फिर से उपस्थित होने और पुनर्मूल्यांकन सहित परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HBSE Haryana State Open School Result: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने मंगलवार, 21 जून को स्टेट ओपन स्कूल (SOS) कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। ओपन स्कूल के माध्यम से बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर परिणाम देख सकते हैं।
बोर्ड ने हालिया परीक्षाओं में कक्षा 10वीं के लिए 24.93 फीसदी और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के लिए 33.89 फीसदी का ओवरऑल पास प्रतिशत दर्ज किया है। इसके साथ ही हरियाणा स्टेट ओपन स्कूल बोर्ड ने परिणाम उन छात्रों के लिए भी घोषित किए गए, जिन्होंने कंपार्टमेंट, क्रेडिट ट्रांसफर पॉलिसी (सीटीपी), फिर से उपस्थित होने, पुनर्मूल्यांकन सहित परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था। कक्षा 10वीं में ऐसे छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 50.83 फीसदी रहा है और जबकि कक्षा 12वीं में फिर से आने वाले छात्रों का 54.94 फीसदी रहा है।
HBSE Result Out: हरियाणा बोर्ड ओपन स्कूल परिणाम ऐसे करें चेक
- चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in या results.bseh.org.in पर जाएं।
- चरण 2: इसके बाद ओपन स्कूल परीक्षा 2022 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3: अब यहां परीक्षा के लिए नामाकंन संख्या और रोल नंबर जैसे आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- चरण 4: अब अपना परिणाम देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- चरण 5: आपका परीक्षा परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- चरण 6: आप इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
HBSE Result: 10वीं-12वीं की नियमित परीक्षाओं के रिजल्ट भी हुए जारी
इससे पहले एचबीएसई ने 15 जून को कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किए थे, जबकि कक्षा 10वीं के परिणाम 17 जून को घोषित किए गए थे। दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। कक्षा 10वीं में, नियमित छात्रों के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 73.18 फीसदी दर्ज किया गया, जबकि 92.96 फीसदी प्राइवेट छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वहीं, कक्षा 12वीं के परिणामों में, इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.08 फीसदी रहा और प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 73.28 फीसदी था।
कमेंट
कमेंट X