फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HBSE Marks Improvement 2025: Students from 1990–2024 can apply online till November 15

HBSE: 1990 से 2024 तक पास छात्रों मिला अपने अंकों में सुधार करवाने का मौका, हरियाणा बोर्ड ने शुरू की सुविधा

Fri, 31 Oct 2025 05:21 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 31 Oct 2025 05:21 PM IST
सार

HBSE Marks Improvement 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 1990 से 2024 तक सीनियर सेकेंडरी परीक्षा पास छात्रों के लिए अंक सुधार का अवसर दिया है। आवेदन 31 अक्तूबर से शुरू होकर 15 नवंबर 2025 तक लिए जाएंगे। शुल्क 10,000 रुपये तय किया गया है।
 

विज्ञापन
HBSE Marks Improvement 2025: Students from 1990–2024 can apply online till November 15
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

HBSE Marks Improvement 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने छात्रों के हित में एक बड़ा कदम उठाते हुए उन विद्यार्थियों के लिए एकमुश्त अवसर की घोषणा की है, जिन्होंने मार्च 1990 से मार्च 2024 के बीच सीनियर सेकेंडरी (एकेडमिक और ओपन स्कूल) परीक्षा उत्तीर्ण की है। ये छात्र अब अपने अंकों में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

15 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर 2025 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को 15 नवंबर 2025 तक आवेदन करना होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अंक सुधार योजना से जुड़ी मुख्य बातें:

  • आवेदन शुल्क: 10,000 रुपये (एकमुश्त शुल्क)
  • सुधार के लिए पात्र विषय: अधिकतम दो विषय
  • आवश्यक दस्तावेज: पास सर्टिफिकेट की स्वप्रमाणित प्रति, जिसे किसी राजपत्रित अधिकारी या किसी सरकारी/मान्यता प्राप्त निजी स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा सत्यापित किया गया हो
  • आवेदन का तरीका: केवल ऑनलाइन माध्यम से


यह पहल हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. (प्रो.) पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर और सचिव मुनीश शर्मा (आईएएस) द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से घोषित की गई। यह योजना पुराने छात्रों के लिए अपने शैक्षणिक रिकॉर्ड सुधारने और करियर व उच्च शिक्षा के अवसर मजबूत करने का एक दुर्लभ मौका है।

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे आवेदन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पूरा करें और सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा करें, क्योंकि देर से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed