{"_id":"67b56fd1cb22a394b0002b45","slug":"hbse-haryana-board-class-10th-12th-admit-card-2025-released-download-on-bseh-org-in-2025-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HBSE Haryana Board Exam: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र, देखें जरूरी गाइडलाइंस","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
HBSE Haryana Board Exam: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र, देखें जरूरी गाइडलाइंस
Wed, 19 Feb 2025 11:15 AM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:15 AM IST
सार
HBSE Haryana Board Exam Admit Card: हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाइनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा HBSE Gate
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HBSE Haryana Board Exam 2025: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए 10वीं और 12वीं के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट (bseh.org.in) पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि एचबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 28 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण
- छात्र का नाम
- पिता का नाम
- मां का नाम
- जन्म तिथि
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- स्कूल का नाम
- परीक्षा का नाम
- विषय नाम
- विषय कोड
- परीक्षा तिथियां
- परीक्षा समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र कोड
- परीक्षा दिवस हेतु महत्वपूर्ण निर्देश
बोर्ड द्वारा जारी निर्देश
- उम्मीदवार एडमिट कार्ड को A-4 आकार के कागज पर रंगीन प्रारूप में डाउनलोड करें।
- एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरणों को ध्यान से जांचें और अगर कोई विसंगति है, तो अधिकारियों से तुरंत संपर्क करके इसे ठीक करवा लें। बाद में सुधार के लिए कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- इसके अतिरिक्त, यदि किसी छात्र का एडमिट कार्ड किसी कारण से रोक दिया गया है, तो उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज जमा करके बोर्ड के कार्यालय के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
- छात्र परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
- सभी छात्र परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ-साथ स्कूल आईडी कार्ड भी लेकर जाएं।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://bseh.org.in/ पर जाएं।
- अब मेनू-बार में 'एडमिट कार्ड' विकल्प देखें, उस पर टैप करें और अगले वेबपेज पर जाएं।
- आपको 'एचबीएसई 10वीं कक्षा परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र' का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- यहां आप अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रिन पर प्रदर्शित होगा, उसे डाउनलोड कर लें।
कमेंट
कमेंट X