HBSE DElEd Exam: हरियाणा डीएलएड पुनः परीक्षा के लिए तीन मार्च से होंगे एग्जाम्स, डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
HBSE DElEd 2025 Re-appear Exam: हरियाणा बोर्डस्कूल शिक्षा विभाग ने डीएलएड री-अपीयर/मर्सी चांस परीक्षा मार्च के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। प्रिंसिपल्स और संस्थाओं के प्रमुख अपने लॉगिन आईडी का उपयोग करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HBSE DElEd 2025 Re-appear Exam: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने डीएलएड री-अपीयर/मर्सी चांस परीक्षा मार्च 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अब स्कूलों के प्रिंसिपल्स और प्रमुखों को अपने लॉगिन आईडी का उपयोग करके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र 2025 डाउनलोड करना आवश्यक है।
यह परीक्षा एचबीएसई डीएलएड मर्सी चांस परीक्षा प्रवेश वर्ष 2020-2022, 2021-2023 के उम्मीदवारों और प्रवेश वर्ष 2022-2024 और 2023-2025 के पात्र विद्यार्थी-अध्यापकों के लिए आयोजित की जाएगी।
परीक्षा तिथि
एक्सटर्नल प्रेक्टिकल एग्जाम्स संबंधित जिले के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में आयोजित की जाएंगी, जबकि इंटरनल प्रेक्टिकल एग्जाम्स संबंधित शिक्षण संस्थानों में आयोजित की जाएंगी। संस्थान 27 मार्च से 4 अप्रैल, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इंटरनल और एक्सटर्नल प्रायोगिक मूल्यांकन के साथ-साथ एसआईपी (स्कूल इंटर्नशिप प्रोग्राम) के अंक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं
आवश्यक जानकारी
ऐसे परीक्षार्थी जो दृष्टि बाधित, डिस्लेक्सिक और शारीरिक रूप से अक्षम श्रेणियों के अंतर्गत आते हैं और मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा चिकित्सा प्रमाण-पत्र में परीक्षार्थी की अशक्तता 40% या इससे अधिक प्रमाणित की गई है, तो कॉलेज/शिक्षण संस्थान के प्राचार्य/ प्रतिनिधि द्वारा उपरोक्त श्रेणियों के दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए लेखक के मूल एवं सत्यापित दस्तावेज जैसे शैक्षणिक योग्यता, जन्म प्रमाण-पत्र, दो नवीनतम रंगीन फोटो (एक सत्यापित), फोटो आईडी पत्राचार व स्थाई पता सहित परीक्षा से दो दिन पूर्व लेखक की स्वीकृति परीक्षा केन्द्र अधीक्षक से लेना अनिवार्य है।इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवा ध्यान दें, वे अपने एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए अपने संस्थानों से संपर्क करें और एडमिट कार्ड पर उल्लिखित निर्देशों को ध्यान से पढें। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि उनके आधार कार्ड/फोटो आईडी विवरण अपडेट हैं, क्योंकि ऐसा न करने पर उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से रोका जा सकता है।
कमेंट
कमेंट X