फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HBSE Board Exam 2025 registration deadline extended for class 10 and 12: check Official notice here

HBSE Board Exam: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, इस तारीख के बाद लगेगा विलंब शुल्क

Thu, 28 Nov 2024 10:38 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 28 Nov 2024 10:38 AM IST
सार

HBSE Board Exam 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है, जो छात्र पिछली परीक्षाओं में एक भी अनिवार्य विषय में अनुत्तीर्ण हुए हैं, वे "अतिरिक्त योग्य" श्रेणी के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
HBSE Board Exam 2025 registration deadline extended for class 10 and 12: check Official notice here
HBSE Board Exam 2025 Registration - फोटो : freepik

विस्तार

HBSE Board Exam 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की की वार्षिक परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बिना किसी विलम्ब शुल्क के बढ़ा दी है। पहले अंतिम तिथि 27 नवंबर थी, लेकिन अब इसे बिना विलंब शुल्क के 3 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। विलम्बित आवेदन शुल्क के साथ 15 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। इन परीक्षाओं के लिए छात्रों को ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करने के लिए हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (bseh.org.in) पर लॉग इन करना होगा।

विज्ञापन


नोटिस के अनुसार फरवरी/मार्च/जुलाई/अक्टूबर 2024 में होने वाली सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी (शैक्षणिक) परीक्षा में बैठने वाले छात्र, जो मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, लेकिन एक अनिवार्य विषय में अनुत्तीर्ण हैं, वे "अतिरिक्त योग्य" श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। इन उम्मीदवारों को दी गई तिथियों के भीतर बोर्ड की वेबसाइट (bseh.org.in) पर अपने पिछले रोल नंबर दर्ज करके ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा।

विज्ञापन

इतना लगोगा विलंब शुल्क
इन परीक्षाओं के लिए उम्मीदवार 300 रुपये का भुगतान करके 9 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। वहीं 10 दिसंबर से 15 दिसंबर तक विलंब शुल्क बढ़कर 1,000 रुपये हो जाएगा। छात्रों को अपना ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करने के लिए हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर लॉग इन करना होगा।


इन बातों का रखें ख्याल
जिन उम्मीदवारों के आवेदन अभी स्कूल अधिकारियों द्वारा भरे जाने हैं, उनका विवरण स्कूल के रिकॉर्ड से मेल खाना चाहिए और सटीक होना चाहिए। बोर्ड की प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि यदि आवेदन पत्र में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो इसकी जिम्मेदारी स्कूल प्रमुख की होगी। इसके अलावा, परीक्षा शुरू होने के बाद फोटो और हस्ताक्षर से संबंधित त्रुटियों को ठीक नहीं किया जाएगा।

नोटिस में बताया गया है कि, "कुछ अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र तो भर देते हैं, लेकिन बोर्ड द्वारा निर्धारित बैंक खाते में परीक्षा शुल्क जमा नहीं कर पाते हैं, जिससे अपूर्ण पंजीकरण को सफल मान लिया जाता है। हालांकि, सफल पंजीकरण का अर्थ है परीक्षा शुल्क जमा करने के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन भी पूर्ण करना। इसलिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर सफल ऑनलाइन आवेदन अवश्य सुनिश्चित करना चाहिए।"
 

समस्या आने पर क्या करें?
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान आने वाली किसी भी तकनीकी समस्या या कठिनाई के लिए, स्कूल या उम्मीदवार हेल्पलाइन 01664-254300 पर संपर्क कर सकते हैं या बोर्ड को दिए गए पते पर ईमेल कर सकते हैं: सेकेंडरी assec@bseh.org.in, और सीनियर सेकेंडरी assrs@bseh.org.in। नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आवेदन की अंतिम तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (bseh.org.in) पर जाएं।
  • यहां उम्मीदवार अपना पिछला रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
  • अब सभी विवरणों को भरकर दर्ज की गई सभी जानकारी सटीक है या नहीं चेक कर लें, क्योंकि परीक्षा प्रक्रिया शुरू होने के बाद विसंगतियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
  • फॉर्म के सभी अनुभागों को पूरा करें और इसे ऑनलाइन जमा करें।
  • निर्धारित बैंक खाते में परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद ही आवेदन सफल माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed