{"_id":"696f3a29ef41e0bc0103b8c2","slug":"hbse-9th-11th-datesheet-2026-out-haryana-board-exams-from-february-16-2026-01-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HBSE: हरियाणा बोर्ड ने जारी की 9वीं और 11वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से होगी परीक्षा; यहां देखें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
HBSE: हरियाणा बोर्ड ने जारी की 9वीं और 11वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से होगी परीक्षा; यहां देखें
Tue, 20 Jan 2026 01:47 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:47 PM IST
सार
HBSE Class 9, 11 Datesheet 2026: हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। कक्षा 11 की परीक्षाएं 16 फरवरी, 2026 से शुरू होंगी और कक्षा 9 की परीक्षाएं 17 फरवरी, 2026 से शुरू होंगी।
विज्ञापन
HBSE Board Exams 2026
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HBSE Class 9, 11 Datesheet 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी है। संबंधित छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डेटशीट देख सकते हैं। एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से तिथि पत्रक डाउनलोड कर सकते हैं। निर्धारित समय सारणी के अनुसार, वार्षिक परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी।
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं। हरियाणा बोर्ड की कक्षा 11 की परीक्षाएं 16 फरवरी, 2026 से शुरू होंगी और कक्षा 9 की परीक्षाएं 17 फरवरी, 2026 से शुरू होंगी। दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक है। डेट शीट की पीडीएप में परीक्षा की तारीखें, समय, विषय कोड और प्रत्येक विषय का शेड्यूल दिया गया है।
विज्ञापन
HBSE Haryana Board Class 9 Date Sheet 2026: कक्षा 9 की डेटशीट
| परीक्षा तिथि (2026) | विषय |
|---|---|
| 17 फरवरी | हिंदी |
| 19 फरवरी | सामाजिक विज्ञान |
| 21 फरवरी | अंग्रेज़ी |
| 23 फरवरी | अंक शास्त्र |
| 25 फरवरी | विज्ञान |
| 27 फरवरी | ड्राइंग, कृषि, गृह विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा, हिंदुस्तानी संगीत (MHV/MHP/MHI), पशुपालन, नृत्य, खुदरा (NSQF), निजी सुरक्षा (NSQF), ऑटोमोटिव (NSQF), आईटी-आईटीईएस (NSQF), सौंदर्य एवं स्वास्थ्य (NSQF), शारीरिक शिक्षा (NSQF), कृषि (NSQF), पर्यटन एवं आतिथ्य सत्कार (NSQF), परिधान/निर्मित वस्त्र/गृह सज्जा (NSQF), बैंकिंग-वित्तीय सेवाएं-बीमा (NSQF), स्वास्थ्य सेवा (NSQF), विद्युत (NSQF), प्लंबिंग (NSQF), मीडिया एवं मनोरंजन (NSQF), निर्माण (NSQF) |
| 2 मार्च | पंजाबी, संस्कृत, उर्दू |
| 5 मार्च | संस्कृत साहित्य (आर्ष पद्धति गुरुकुल), संस्कृत साहित्य (परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ), आईटी एंड आईटीईएस (केवल सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, S.L.C.E सेक्टर-28 फरीदाबाद) |
| 6 मार्च | संस्कृत व्याकरण (आर्ष पद्धति गुरुकुल), संस्कृत व्याकरण (परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ) |
HBSE Haryana Board Class 11 Date Sheet 2026: 11वीं की डेटशीट
| परीक्षा तिथि (2026) | विषय |
|---|---|
| 16 फरवरी | अंग्रेजी कोर, अंग्रेजी इलेक्टिव |
| 17 फरवरी | ललित कला (सभी विकल्प) |
| 18 फरवरी | हिंदी कोर, हिंदी इलेक्टिव, विदेशी छात्रों के लिए अंग्रेजी स्पेशल |
| 19 फरवरी | गृह विज्ञान |
| 20 फरवरी | कृषि, मनोविज्ञान |
| 21 फरवरी | भूगोल |
| 23 फरवरी | भौतिकी, अर्थशास्त्र |
| 24 फरवरी | व्यायाम शिक्षा |
| 25 फरवरी | लोक प्रशासन, रसायन विज्ञान |
| 26 फरवरी | पंजाबी, संस्कृत, उर्दू |
| 27 फरवरी | इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, जीवविज्ञान |
| 28 फरवरी | राजनीति विज्ञान |
| 2 मार्च | अंक शास्त्र |
| 5 मार्च | खुदरा (NSQF), ऑटोमोटिव (NSQF), आईटी-आईटीईएस (NSQF), स्वास्थ्य सेवा (NSQF), शारीरिक शिक्षा (NSQF), सौंदर्य एवं स्वास्थ्य (NSQF), पर्यटन एवं आतिथ्य सत्कार (NSQF), कृषि (NSQF), मीडिया एवं मनोरंजन (NSQF), निजी सुरक्षा (NSQF), बैंकिंग-वित्तीय सेवाएं-बीमा (NSQF), परिधान/निर्मित वस्त्र/गृह सज्जा (NSQF), हिंदी कार्यालय सचिव व आशुलिपि, अंग्रेजी कार्यालय सचिव व आशुलिपि, विद्युत (NSQF), प्लंबिंग (NSQF), निर्माण (NSQF) |
| 6 मार्च | समाजशास्त्र, जैव प्रौद्योगिकी |
| 7 मार्च | हिंदुस्तानी गायन संगीत, हिंदुस्तानी वाद्य संगीत (मधुर), हिंदुस्तानी ताल वाद्य संगीत (तबला) |
| 9 मार्च | कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी एवं आईटीईएस (केवल सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, S.L.C.E सेक्टर-28 फरीदाबाद) |
| 10 मार्च | दर्शनशास्त्र, नृत्य (सभी विकल्प) |
| 11 मार्च | संस्कृत व्याकरण भाग-1 (आर्ष पद्धति गुरुकुल), संस्कृत व्याकरण भाग-1 (परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ), सैन्य विज्ञान |
| 12 मार्च | संस्कृत व्याकरण भाग-2 (आर्ष पद्धति गुरुकुल), संस्कृत व्याकरण भाग-2 (परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ) |
| 13 मार्च | संस्कृत साहित्य वेद सिद्धांत (आर्ष पद्धति गुरुकुल), संस्कृत साहित्य वेद सिद्धांत (परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ) |
कमेंट
कमेंट X