{"_id":"6a030c656c9a757cc80acee8","slug":"hbse-12th-result-2026-not-satisfied-with-marks-apply-for-revaluation-check-full-details-2026-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HBSE 12th Result: उम्मीद से कम नंबर आए हैं नंबर? पुनर्मूल्यांकन के लिए कर सकते हैं आवेदन; जानें पूरी डिटेल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
HBSE 12th Result: उम्मीद से कम नंबर आए हैं नंबर? पुनर्मूल्यांकन के लिए कर सकते हैं आवेदन; जानें पूरी डिटेल
Tue, 12 May 2026 04:49 PM IST
Shahin Praveen
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Tue, 12 May 2026 04:49 PM IST
सार
Haryana Board 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आपके नंबर उम्मीद से कम आए हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। बोर्ड छात्रों को पुनर्मूल्यांकन और रीचेकिंग का विकल्प देता है, जिसके जरिए वे अपनी उत्तरपुस्तिका की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
HBSE
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HBSE 12th Result 2026 OUT: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष का कुल पास प्रतिशत 84.67% रहा है, जिसमें लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि, कई छात्रों के नंबर उनकी उम्मीद से कम आए हैं, जिसके चलते अब रीचेक यानी पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की फोटो कॉपी के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
पुनर्मूल्यांकन के लिए 20 दिन का समय
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जो परीक्षार्थी अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक पुनः जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
किन्हें जरूर करवाना चाहिए पुनर्मूल्यांकन?
- जिन छात्रों को नंबर उम्मीद से काफी कम मिले हैं
- जिन विषयों में पासिंग मार्क्स के आसपास अंक आए हैं
- या जिनका कुल प्रतिशत मनचाही कटऑफ से थोड़ा कम है
कैसे करें पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन
- सबसे पहले HBSE की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- अब “Revaluation/Rechecking Application” वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरकर लॉगिन करें।
- उस विषय (Subject) का चयन करें, जिसकी आप पुनः जांच करवाना चाहते हैं।
- निर्धारित आवेदन शुल्क (Fee) ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
- फॉर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट (Submit) कर दें।
- भविष्य के लिए आवेदन की प्रिंट कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X