{"_id":"5ec52bbe8ebc3e907664b701","slug":"hbse-10th-result-2020-to-be-announced-anytime-soon-at-bseh-org-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"HBSE 10th Result 2020: जानिए कब आएगा हरियाणा बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
HBSE 10th Result 2020: जानिए कब आएगा हरियाणा बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट
Wed, 20 May 2020 07:26 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 20 May 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट 2020
- फोटो : PTI
HBSE 10th Result 2020: हरियाणा बोर्ड कभी भी दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं को जांचकर परीक्षा कार्यालय में जमा कर दिया है। हरियाणा बोर्ड ने परिणाम का संकलन भी कर लिया है। बोर्ड पूरी तरह से दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने के लिए तैयार है और किसी भी वक्त दसवीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा हो सकती है। दसवीं कक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in है। बता दें कि अन्य राज्यों की तरह हरियाणा में भी बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिकाओं को शिक्षकों के घर पहुंचाया गया था।
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड की ही तरह बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट भी आज और कल में से किसी भी वक्त आ सकता है। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए चौथे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जिसमें कुछ ढील दी गई है। स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थाओं को पूरी तरह से बंद रखा गया है।
विज्ञापन
जानिए कैसे चेक करना है हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in है।
-यहां आपको दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-हालांकि यह लिंक तभी मिलेगा जब आधिकारिक तौर पर बोर्ड रिजल्ट की घोषणा करेगा।
-आप रोल नंबर के जरिए इसके बाद अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X