फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Haryana School Education Board 10th Class Result to be released tomorrow

हरियाणा बोर्ड कल घोषित करेगा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे देख सकेंगे परिणाम

Sun, 07 Jun 2020 04:38 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 07 Jun 2020 04:38 PM IST
सार

  • 361329 बच्चों ने दी थी 10वीं की परीक्षा
  • पांचवें विषय के दिए जाएंगे औसत अंक
  • 12वीं के बचे हुए विषयों की परीक्षाएं होंगी

विज्ञापन
Haryana School Education Board 10th Class Result to be released tomorrow
हरियाणा बोर्ड

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आठ जून को यानी कल घोषित किया जाएगा। बोर्ड अधिकारियों ने परिणामों की तैयारी पहले ही कर ली थी। बता दें कि चार विषयों के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। वहीं पांचवें विषय के लिए औसत अंक दिए जाएंगे। छात्र परीक्षा के परिणाम ऑफिशियल वेबासाइट पर जाकर देख सकते हैं। हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसााइट bseh.org.in है।

विज्ञापन


मुख्य जानकारी-

  • ध्यान दें कि जो विद्यार्थी 11वीं कक्षा में विज्ञान विषय का चयन करेंगे, उनका 10वीं का विज्ञान विषय का पेपर बाद में लिया जाएगा।
  • विज्ञापन
  • इसके साथ ही बोर्ड ने 12वीं के बचे हुए 10 विषयों की परीक्षा की भी तैयारी कर ली है। ये परीक्षाएं एक से 15 जुलाई के बीच होंगी। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च में सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं करवाई थीं।
  • कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते लॉकडाउन लग गया और परीक्षाएं बीच में ही रोकनी पड़ीं। लगातार लॉकडाउन के कारण बची हुई परीक्षाएं संभव नहीं हो सकीं। 
  • 10वीं परीक्षा के लिए तीन लाख 61 हजार 329 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था और अधिकतर ने परीक्षाएं दी थीं।
  • 10वीं का विज्ञान विषय का मुख्य पेपर अभी लंबित है, मगर बोर्ड प्रशासन ने अब इस विषय में औसत अंक देने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं जो बच्चे 11वीं कक्षा में विज्ञान विषय लेंगे, उन्हीं बच्चों की विज्ञान विषय की परीक्षा बाद में तिथि तय कर ली जाएगी। इस दौरान हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन बच्चों के 11वीं में विषय चयन और बाद में बदलने तक का इंतजार करेगा।
  • हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने 12वीं की बची हुई परीक्षाएं कराने की भी तैयारी कर ली है। करीब 10 विषयों की परीक्षाएं अभी लंबित है।
  • हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने एक से 15 जुलाई के बीच ये परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है। 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए 232152 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed