{"_id":"679c7625d379025e5b06c4cc","slug":"haryana-neet-pg-registration-for-round-3-counselling-begins-know-eligibility-and-dates-2025-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana NEET PG: हरियाणा नीट पीजी राउंड-3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू; जानें पात्रता और तिथियां","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Haryana NEET PG: हरियाणा नीट पीजी राउंड-3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू; जानें पात्रता और तिथियां
Fri, 31 Jan 2025 12:36 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:36 PM IST
सार
Haryana NEET PG Counselling: हरियाणा नीट पीजी राउंड-3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। पात्र उम्मीदवारों को अब अपनी पसंद भरने और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
विज्ञापन
Haryana NEET PG Counselling 2024, हरियाणा नीट पीजी काउंसलिंग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Haryana NEET PG Counselling: हरियाणा नीट पीजी राउंड-3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आज (31 जनवरी) से शुरू हो गया है। यदि आप एमडी, एमएस या डीएनबी कोर्स में दाखिला लेने के लिए पात्र उम्मीदवार हैं, तो अब आपको अपनी पसंद भरने और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
पं. बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, रोहतक ने हरियाणा नीट पीजी राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा की है। जो राज्य के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, निजी और अनुदानित मेडिकल कॉलेजों में एमडी, एमएस, डिप्लोमा और डिप्लोमा डिएनबी कोर्सेस के लिए आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
पं. बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, रोहतक ने हरियाणा नीट पीजी राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा की है। जो राज्य के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, निजी और अनुदानित मेडिकल कॉलेजों में एमडी, एमएस, डिप्लोमा और डिप्लोमा डिएनबी कोर्सेस के लिए आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Haryana NEET PG Counselling: महत्वपूर्ण तिथियां
- रजिस्ट्रेशन: 31 जनवरी से 3 फरवरी तक (रात्रि 11:59 बजे तक)
- पसंद भरना और विवरण संपादित करना: 31 जनवरी से 3 फरवरी तक
- फीस भुगतान: 31 जनवरी से 3 फरवरी तक
- चॉइस लॉकिंग: 31 जनवरी से 3 फरवरी तक
- सीट आवंटन परिणाम: 6 फरवरी
- आपत्ति निवारण और अनंतिम आवंटन सूची अपलोड: 6 फरवरी
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को 3 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन, पसंद भरने और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवार अपनी जानकारी को संपादित भी कर सकते हैं और अपनी पसंदीदा सीटों को प्राथमिकता के आधार पर भर सकते हैं।हरियाणा नीट पीजी राउंड 3 काउंसलिंग में एमडी, एमएस डिप्लोमा और डिएनबी कोर्सेस के लिए सीटों का आवंटन किया जाएगा। इसमें राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों जैसे एसजीटी विश्वविद्यालय, गुरुग्राम, अल-फालाह विश्वविद्यालय, फरीदाबाद और अन्य संस्थान शामिल हैं।
कौन होगा पात्र?
पहले दो राउंड में रजिस्ट्रेशन कर चुके उम्मीदवारों को राउंड 3 के लिए फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। निम्नलिखित उम्मीदवार हरियाणा नीट पीजी राउंड 3 काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं:- वे उम्मीदवार जिन्होंने पहले दो राउंड में सीट प्राप्त नहीं की।
- वे उम्मीदवार जिन्हें पहले दो राउंड में सीट आवंटित हुई थी, लेकिन वे कॉलेज में शामिल नहीं हुए।
- वे उम्मीदवार जिन्होंने पहले दो राउंड में सीट ग्रहण की और अपग्रेड के लिए विकल्प चुना।
कमेंट
कमेंट X