Haryana BTech Admission 2025: बीटेक में दाखिले के लिए राउंड-1 का सीट आवंटन जारी, जानें चेक करने का तरीका
Haryana BTech Admission 2025: हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसाइटी ने बीटेक में दाखिले के लिए पहली आवंटन सूची जारी कर दी है। सीट आवंटित उम्मीदवारों को संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Haryana BTech Admission Seat Allotment Result: हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसाइटी (HSTES) ने आज, 10 जुलाई को बीटेक में दाखिले के लिए पहली आवंटन सूची जारी कर दी है। जिन भी छात्रो ने राउड-1 में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट techadmissionshry.gov.in. पर जाकर सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
उम्मीदवार पाठ्यक्रम का नाम, परामर्श संख्या और संस्थान के नाम का उपयोग करके सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं। हरियाणा के विभिन्न विश्वविद्यालय विभागों, सरकारी, निजी स्व-वित्तपोषित संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीई, बीटेक और बीआर्क कार्यक्रमों में प्रवेश चाहने वालों को आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से सीट आवंटन सूची अवश्य देखनी चाहिए।
बीटेक प्रवेश के लिए चयनित उम्मीदवारों को उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड के साथ उम्मीदवार पोर्टल पर लॉगिन करके सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करना होगा।
सीट आवंटित उम्मीदवार करें ये काम
जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड की सीट आवंटन सूची में सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों जैसे प्रमाण पत्र, प्रशंसापत्र, फोटोग्राफ और पासवर्ड के साथ अपने संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा।
इस आधार पर तैयार की गई आवंटन सूची
हरियाणा बीटेक सीट आवंटन के पहले राउंड के परिणाम संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन के अंकों, उम्मीदवारों द्वारा भरी गई प्राथमिकताओं और सीटों की उपलब्धता के आधार पर तैयार किए गए हैं।
ऐसे चेक करें सीट आवंटन सूची
उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं का पालन करके हरियाणा बीटेक सीट आवंटन सूची की जांच कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hstes.org.in. पर जाएं।
- सीट आवंटन परिणाम लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
- पाठ्यक्रम, परामर्श संख्या और संस्थान का चयन करें।
- डिस्प्ले बटन दबाएं।
- सीट आवंटन सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
कमेंट
कमेंट X