फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Guru Nanak Jayanti 2025: Schools to Remain Closed in UP, Punjab and Other States, Check list

School Holiday: पांच नवंबर को गुरु नानक जयंती, यूपी-पंजाब समेत इन राज्यों में स्कूल रहेंगे बंद; देखें लिस्ट

Tue, 04 Nov 2025 11:47 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 04 Nov 2025 11:47 AM IST
सार

November 5 School Holiday: पांच नवंबर 2025 को देशभर में गुरु नानक जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर कई राज्यों में स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद रहते हैं। आएइ जानते हैं किन-किन राज्यों में इस दिन अवकाश रहेगा।

विज्ञापन
Guru Nanak Jayanti 2025: Schools to Remain Closed in UP, Punjab and Other States, Check list
स्कूल की छुट्टी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Frepik.com

विस्तार

School Holiday: 5 नवंबर 2025 को गुरु नानक देव जी की जयंती पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इसे गुरु नानक जयंती या प्रकाश उत्सव के नाम से जाना जाता है। यह दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी को समर्पित है।

विज्ञापन


इस अवसर पर पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में गुरुद्वारों में कीर्तन, लंगर और शोभायात्राओं का आयोजन किया जाएगा। सिख बहुल राज्यों में इस दिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहते हैं।
विज्ञापन


 

Trending Videos

इन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल

इस पावन अवसर पर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड तथा अन्य कई राज्यों में गुरुद्वारों और धार्मिक स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में मुख्यतः कीर्तन, प्रवचन, लंगर और शोभायात्राएं शामिल होती हैं, जिनमें समुदाय के सभी वर्ग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। ऐसे में आमतौर पर स्कूलों को बंद रखा जाता है। हालांकि, स्कूल की छुट्टी स्थानीय मान्यताओं के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

इसके अलावा, 14 नवंबर को बाल दिवस और 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर भी छुट्टी रहेगी। साथ ही, छात्रों को हर महीने आने वाले रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को भी अवकाश मिलेगा।

November School Holidays: विद्यार्थियों की मौज, नवंबर में मिलने वाली हैं कई छुट्टियां; यहां देखें पूरी लिस्ट 

गुरु नानक जयंती के बारे में

गुरु नानक जयंती, जिसे प्रकाश उत्सव या गुरुपरब भी कहा जाता है, सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है। उनका जन्म 1469 ईस्वी में तलवंडी (अब ननकाना साहिब, पाकिस्तान) में हुआ था। उन्होंने लोगों को सत्य, समानता, सेवा और ईश्वर भक्ति का मार्ग दिखाया तथा “नाम जपो, कीरत करो और वंड छको” का संदेश दिया। 

यह पर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दिन गुरुद्वारों में अखंड पाठ, कीर्तन, लंगर और नगर कीर्तन का आयोजन किया जाता है, और सिख बहुल राज्यों में स्कूल व सरकारी कार्यालय बंद रहते हैं।

नोट: स्कूलों की छुट्टियां स्थानीय परंपराओं या परिस्थितियों के अनुसार भिन्न हो सकती हैं। अतः छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे छुट्टी की पुष्टि के लिए अपने स्कूल प्रशासन या संबंधित प्राधिकरण से संपर्क जरूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed