फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GUJCET 2025 Registration deadline extended; apply till January 15 with late fee

GUJCET 2025: गुजरात सीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा बढ़ी; विलंब शुल्क के साथ 15 जनवरी तक करें आवेदन

Tue, 07 Jan 2025 04:56 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 07 Jan 2025 04:56 PM IST
सार

GUJCET 2025 Registration Extend: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
GUJCET 2025 Registration deadline extended; apply till January 15 with late fee
GUJCET 2025 Registration Extend - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

GUJCET 2025 Registration Extend: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GBSHSE) ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को फिर से बढ़ाकर 15 जनवरी कर दिया है, लेकिन इसके साथ 1,000 रुपये का विलंब शुल्क भी देना होगा।
विज्ञापन

विलंब शुल्क के साथ 15 जनवरी तक करें आवेदन

गुजरात बोर्ड ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा कि गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 की जानकारी और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए निर्देश बोर्ड की वेबसाइट gujcet.gseb.org पर उपलब्ध हैं। बोर्ड की वेबसाइट www.gseb.org और bujcet.gseb.org पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि पहले 7 जनवरी, 2025 थी। अब यह तिथि बढ़ाकर 15 जनवरी 2025 कर दी गई है, लेकिन इसके साथ 1,000 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए 4 चरणों से गुजरना होगा जिसमें रजिस्ट्रेशन, लॉगिन, भुगतान और आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 मार्च को होगी GUJCET 2025 परीक्षा

गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 23 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा राज्य भर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों द्वारा पेश किए जाने वाले इंजीनियरिंग और फार्मेसी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

आवेदन करते समय इन बातों का ध्यान रखें

उम्मीदवारों को अपनी फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे। दोनों को .jpg/.jpeg फॉर्मेट में अपलोड करना होगा। सभी डॉक्यूमेंट का साइज 5KB से 50 KB के बीच होना चाहिए। फोटोग्राफ का बैकग्राउंड सफेद या हल्के रंग का होना चाहिए।

GUJCET 2025: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करें?

  • सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट gujcet.gseb.org पर जाना होगा।
  • होम पेज पर 'GUJCET 2025 Registration' लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • अब आपको अपनी डिटेल्स डालकर लॉगिन करना होगा।
  • नए पेज में आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
  • इसके बाद आपको एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी और फॉर्म को सबमिट करना होगा।
  • अब आपको कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करना होगा।
  • भविष्य के लिए कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed