फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GUJCET 2025: Last date for Gujarat Common Entrance Test Soon, exam will be held on March 23

GUJCET 2025: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए अंतिम तिथि नजदीक, 23 मार्च को होगी परीक्षा; तुरंत करें अप्लाई

Thu, 02 Jan 2025 12:49 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 02 Jan 2025 12:49 PM IST
सार

GUJCET 2025 Registration: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन तिथि को बढ़ा दिया था। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
GUJCET 2025: Last date for Gujarat Common Entrance Test Soon, exam will be held on March 23
GUJCET 2025 Registration - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

GUJCET 2025 Registration: गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी थी। अब अभ्यर्थी 7 जनवरी 2025 तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट (gujcet.gseb.org) के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन

अंतिम तिथि को बढ़ाकर किया 7 जनवरी

इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर थी, जिसे 7 जनवरी 2025 तक बढ़ा दिया गया है। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए 4 चरणों से गुजरना होगा जिसमें रजिस्ट्रेशन, लॉगिन, भुगतान और आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शामिल है।
विज्ञापन


जारी अधिसूचना के अनुसार, “GUJCET-2025 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि, जो मूल रूप से 31/12/2024 निर्धारित की गई थी, उसे बढ़ाकर 07/01/2025 कर दिया गया है। सभी स्कूल प्रिंसिपलों, अभिभावकों, छात्रों और संबंधित पक्षों से अनुरोध है कि वे इस पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

23 मार्च को होगी GUJCET 2025 परीक्षा

गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 23 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा राज्य भर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों द्वारा पेश किए जाने वाले इंजीनियरिंग और फार्मेसी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

GUJCET 2025: आवेदन शुल्क 

गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2025 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 350 रुपये की एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी।

आवेदन करते समय इन बातों का ध्यान रखें

  • उम्मीदवारों को अपनी फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे। दोनों को .jpg/.jpeg फॉर्मेट में अपलोड करना होगा।
  • सभी डॉक्यूमेंट का साइज 5KB से 50 KB के बीच होना चाहिए।
  • फोटोग्राफ का बैकग्राउंड सफेद या हल्के रंग का होना चाहिए।

GUJCET 2025: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करें?

  • सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट gujcet.gseb.org पर जाना होगा।
  • होम पेज पर 'GUJCET 2025 Registration' लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • अब आपको अपनी डिटेल्स डालकर लॉगिन करना होगा।
  • नए पेज में आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
  • इसके बाद आपको एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी और फॉर्म को सबमिट करना होगा।
  • अब आपको कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करना होगा।
  • भविष्य के लिए कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed