फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GUJCET 2025: Gujarat School Board released the date of Common Entrance Exam, exam will be held on 23rd March

GUJCET 2025: गुजरात स्कूल बोर्ड ने जारी की कॉमन प्रवेश परीक्षा की तिथि, 23 मार्च को होगा एग्जाम

Wed, 11 Sep 2024 12:29 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Wed, 11 Sep 2024 12:29 PM IST
सार

GUJCET 2025: गुजरात स्कूल शिक्षा बोर्ड ने गुजरात सीईटी परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 23 मार्च 2025 को आयोजित कराई जाएगी।

विज्ञापन
GUJCET 2025: Gujarat School Board released the date of Common Entrance Exam, exam will be held on 23rd March
प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

GUJCET 2025: गुजरात स्कूल शिक्षा बोर्ड ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2025 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 23 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का सयम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। प्रवेश परीक्षा जिला स्तरीय केंद्रों पर आयोजित करवाई जाएगी। जीयूजेसीईटी 2025 आवेदन पत्र और सूचना पुस्तिका जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जारी की जाएगी। गुजरात सीईटी परीक्षा हर साल राज्य में डिग्री इंजीनियरिंग, डिग्री या डिप्लोमा फार्मेसी पाठ्यक्रमों में विज्ञान स्ट्रीम (ग्रुप-ए, ग्रुप-बी और ग्रुप-एबी) के लिए प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
  • जीयूजेसीईटी 2025 के पेपर पैटर्न के अनुसार, भौतिकी और रसायन विज्ञान का प्रश्न पत्र संयुक्त होगा और भौतिकी और रसायन विज्ञान से 40-40 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों की कुल संख्या 80 होगी और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • विज्ञापन
  • जीव विज्ञान और गणित के पेपर अलग-अलग होंगे। प्रत्येक प्रश्न पत्र में 40 प्रश्न होंगे जिनके लिए 40 अंक होंगे। छात्रों को परीक्षा पूरी करने के लिए 50 मिनट का समय दिया जाएगा। GUJCET 2025 तीन माध्यमों अर्थात् गुजराती, अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित किया जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न
जीयूजेसीईटी परीक्षा 2025 में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित पर बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। विषयवार प्रश्नों की संख्या और आवंटित अंक नीचे दिए गए हैं।

 
विषय प्रश्नों की संख्या प्रश्न अंक आवंटित समय
भौतिक विज्ञान 40 1 120 मिनट
रसायन विज्ञान 40 1  
जीव विज्ञान 40 1 50 मिनट
अंक शास्त्र 40 1 50 मिनट


बता दें कि बीते सत्र में 1.38 लाख अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी थी। इसमें सामान्य स्ट्रीम के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.93% रहा। जबकि विज्ञान स्ट्रीम के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.45% रहा। इसके अलावा, जीयूजेसीईटी ग्रुप A परीक्षा में 510 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए और ग्रुप B में 990 छात्रों ने शीर्ष अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed