{"_id":"5f53366e8ebc3e438571ceed","slug":"gujcet-2020-result-announced-at-gseb-org-check-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Common Entrance Test 2020: रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Gujarat Common Entrance Test 2020: रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Sat, 05 Sep 2020 12:25 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
Result
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Gujarat Common Entrance Test (GUJCET) Result 2020: गुजरात स्कूल एजुकेशन बोर्ड (जीएसईबी) ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2020 परीक्षा के नतीजे आज यानि 5 सितंबर को जारी कर दिए हैं। जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, वो जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे देख सकते हैं और अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, खबर में आगे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि गुजरात सीईटी की यह परीक्षा 24 अगस्त, 2020 को आयोजित की गई थी। मालूम हो कि परीक्षा मुख्य रूप से 4 विषयों के लिए हुई थी। इनमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान शामिल थे। इसके अलावा, गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सभी इंजीनियरिंग, डिग्री, डिप्लोमा और फ़ार्मेसी के कोर्सेज में प्रवेश लेने के लिए भी आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
Gujarat Common Entrance Test (GUJCET) Result 2020: ऐसे देखें परिणाम
चरण – 1 जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण – 2 GUJCET Result 2020 के लिंक पर क्लिक करें।
चरण – 3 अपना रोल नंबर और मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें।
चरण – 4 उसके बाद परिणाम आपके सामने स्क्रीन पर होगा।
चरण – 5 भविष्य के लिए परिणाम की हार्ड कॉपी अपने पास संभालकर रखें।
कमेंट
कमेंट X