Gujarat NMMS 2024: गुजरात एनएमएमएस के नतीजे जारी, ऐसे करें डाउनलोड; जानिए कितनी मिलेगी छात्रवृत्ति
Gujarat NMMS Result 2024: राज्य परीक्षा बोर्ड गुजरात ने राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे सीट नंबर, आधार यूआईडी नंबर और जन्म तिथि की मदद से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Gujarat NMMS 2024: राज्य परीक्षा बोर्ड गुजरात ने आज, 3 जून को राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति (Gujarat NMMS 2024) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो छात्र छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट sebexam.org पर जाकर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
गुजरात एनएमएमएस स्कोरकार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, पिता का नाम, मानसिक योग्यता परीक्षण (एमएटी) और शैक्षिक योग्यता परीक्षण (एसएटी) स्कोर, श्रेणी, लिंग और जिले का नाम जैसे विवरण होंगे।
सभी योग्य छात्रों में से केवल 5,097 छात्र जो योग्यता के आधार पर निर्धारित कोटे के अंतर्गत आते हैं, वे ही छात्रवृत्ति के लिए पात्र होंगे। छात्रों को गुजरात एनएमएमएस 2024 परिणाम की जांच करने और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे सीट नंबर, आधार यूआईडी नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "योग्यता के आधार पर अर्हता प्राप्त करने वाले सभी 5,097 छात्रों को एक राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोलना होगा और आधार संख्या प्राप्त करनी होगी, साथ ही अपने आधार नंबर को अपने बैंक खाते से जोड़ना होगा।"
मिलेगी इतनी छात्रवृत्ति
परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई के दौरान प्रतिवर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। सरकार एक वर्ष तक छात्रों को हर महीने 1,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान करेगी।
गुजरात एनएमएमएस परिणाम डाउनलोड करने के चरण
छात्र गुजरात एनएमएमएस 2024 परिणाम की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट (sebexam.org.) पर जाएं।
- होमपेज पर, "एनएमएमएस 2024 परीक्षा परिणाम की घोषणा" लिंक पर क्लिक करें।
- अब, लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- गुजरात एनएमएमएस परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए गुजरात एनएमएमएस परिणाम डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X