Gujarat NEET PG: गुजरात नीट पीजी काउंसलिंग के लिए आवेदन का आखिरी मौका; जानें आवेदन शुल्क और प्रक्रिया
Gujarat NEET PG: स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश समिति (ACPPGMEC), गुजरात में एमडी, एमएस, एमडीएस और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्नातकोत्तर (NEET PG) काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकरण ऑनलाइन जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Gujarat NEET PG Counselling 2023: स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश समिति (ACPPGMEC), गुजरात में एमडी, एमएस, एमडीएस और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्नातकोत्तर (NEET PG) काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकरण ऑनलाइन जारी है। राज्य के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए उम्मीदवार गुजरात नीट पीजी काउंसलिंग 2023 हेतु आधिकारिक वेबसाइट-medadmgujrat.org पर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख शुक्रवार, 30 जून, 2023 तक है।
उम्मीदवार, जो नीट पीजी 2023 क्वालिफाई कर चुके हैं और संबंधित परिषद और गुजरात राज्य के प्रवेश नियमों के अनुसार पात्र हैं, आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 3,000 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क और 25,000 रुपये की सुरक्षा जमा राशि का भुगतान करके ऑनलाइन पिन जनरेट करना होगा। एनआरआई उम्मीदवारों को पंजीकरण के बाद डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से 25,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
Gujarat NEET PG हेल्प डेस्क सुविधा
सहायता केंद्र सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे। उम्मीदवारों को सहायता केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन और दस्तावेज जमा करने के लिए पूर्व नियुक्ति करनी होगी। नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवार स्वयं, पंजीकरण पर्ची प्रिंट करते समय दस्तावेज सत्यापन के लिए अपनी पसंद की तारीख, समय और सहायता केंद्र का चयन कर सकता है।
Gujarat NEET PG Counselling 2023: जानें कब-क्या होगा?
-
रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पिन नंबर जनरेट करना : 23 जून, 2023 को सुबह 10 बजे से 30 जून, 2023 को दोपहर 3 बजे तक -
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करने की समयावधि : 23 जून, 2023 सुबह 10 बजे से 30 जून, 2023 शाम 5 बजे तक -
सहायता केंद्रों पर दस्तावेज़ सत्यापन की समय-सीमा : 26 जून, 2023 सुबह 10 बजे से 1 जुलाई, 2023 दोपहर 1 बजे तक
Gujarat NEET PG Counselling 2023: आवेदन कैसे करें?
गुजरात नीट पीजी 2023 काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:-
-
गुजरात ACPPGMEC की आधिकारिक वेबसाइट medadmgujrat.org पर लॉग ऑन करें। -
होम पेज पर पीजी मेडिकल/डेंटल एडमिशन के लिंक पर क्लिक करें। -
शुल्क का भुगतान करने के बाद एक पिन खरीदें। -
अब “नया उम्मीदवार पंजीकरण” चुनें और अपना पंजीकरण करें। -
फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। -
एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X