फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Gujarat IAS officer points out flaws in education system; minister seeks report

Gujarat: आईएएस अधिकारी ने बताई शिक्षा व्यवस्था में खामियां; मंत्री ने तलब कर ली रिपोर्ट

Mon, 26 Jun 2023 06:26 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 06:26 PM IST
सार

गुजरात में एक आईएएस अधिकारी की टिप्पणी के बाद से पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। दावे ने राज्य शिक्षा विभाग ने अधिकारियों की नींद उड़ा दी। वहीं, राज्य के शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से इस पर रिपोर्ट तलब भी की है।

विज्ञापन
Gujarat IAS officer points out flaws in education system; minister seeks report
प्राथमिक विद्यालय के बच्चे - फोटो : Social media

विस्तार

गुजरात में एक आईएएस अधिकारी की टिप्पणी के बाद से पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। आईएएस अधिकारी ने दावा किया कि छोटा उदयपुर जिले के कुछ प्राथमिक विद्यालयों के छात्र एक शब्द भी नहीं पढ़ सकते हैं और सरल गणितीय गणना भी नहीं कर सकते। इस दावे ने राज्य शिक्षा विभाग ने अधिकारियों की नींद उड़ा दी। वहीं, राज्य के शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से इस पर रिपोर्ट तलब भी की है।

विज्ञापन

 

गांधीनगर में भूविज्ञान और खनन आयुक्त के रूप में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी धवल पटेल ने आदिवासी बहुल छोटा उदयपुर जिले में शिक्षा की स्थिति पर आश्चर्य जताते हुए पीड़ा व्यक्त की। 16 जून को शिक्षा विभाग को भेजे गए एक पत्र में, पटेल ने आदिवासी बच्चों को दी जा रही शिक्षा को बेकार बताया और दावा किया कि ऐसी शिक्षा केवल आदिवासियों की अगली पीढ़ी को मजदूर ही बना सकती है, प्रगतिशील नहीं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के शिक्षा मंत्री एवं आदिवासी विकास विभाग के प्रभारी कुबेर डिंडोर ने सोमवार को कहा कि उन्होंने पटेल द्वारा की गई टिप्पणियों के बारे में अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। मैंने अपने विभाग के अधिकारियों से एक विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है ताकि हम आवश्यक बदलाव कर सकें। सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में कुछ मुद्दे हैं। मैं भी उस क्षेत्र से हूं। छात्रों के माता-पिता के बीच भी जागरूकता की कमी है। हम उन्हें जागरूक करने की कोशिश करेंगे और जहां भी जरूरत होगी कमियां भरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed