फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Gujarat Govt Adds Yoga, Music, Computer Studies in Class 11, 12 General Stream from 2026-27

Gujarat Education: 11वीं-12वीं में अब योग-संगीत और कंप्यूटर जैसे विषय भी शामिल होंगे; गुजरात सरकार का फैसला

Tue, 07 Oct 2025 03:55 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 07 Oct 2025 03:55 PM IST
सार

Gujarat: गुजरात सरकार ने 11वीं-12वीं के सामान्य पाठ्यक्रम में योग, संगीत, कंप्यूटर स्टडीज जैसे व्यावसायिक विषय शामिल करने की मंजूरी दी है। यह कदम NEP 2020 के अनुरूप है।
 

विज्ञापन
Gujarat Govt Adds Yoga, Music, Computer Studies in Class 11, 12 General Stream from 2026-27
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

Gujarat: गुजरात शिक्षा विभाग ने राज्य के सामान्य (General) पाठ्यक्रम में अब व्यावसायिक (Vocational) विषयों को शामिल करने की मंजूरी दे दी है। यह बदलाव कक्षा 11 में 2026-27 और कक्षा 12 में 2027-28 शैक्षणिक सत्र से लागू होगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को पारंपरिक शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक और कौशल आधारित शिक्षा प्रदान करना है।

विज्ञापन

योग, संगीत और कंप्यूटर स्टडीज जैसे विषय होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग ने सामान्य प्रवाह (General Stream) के ग्रुप-4 विषय संरचना में छह नए व्यावसायिक विषयों को शामिल करने की अनुमति दी है। इनमें योग, स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा, ललित कला (Fine Arts), संगीत, कंप्यूटर स्टडीज और अन्य व्यावसायिक विषय शामिल हैं।

गुजरात के जनजाति विकास, प्राथमिक, माध्यमिक और वयस्क शिक्षा मंत्री प्रफुल पंशेरिया ने X (ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया, “मुख्यमंत्री श्री @Bhupendrapbjp जी के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग ने ग्रुप-4 के अंतर्गत योग, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा, ललित कला/संगीत/कंप्यूटर स्टडीज/व्यावसायिक विषयों को शामिल करने की मंजूरी दी है।”



इन विषयों को छात्रों के लिए वैकल्पिक (optional) के रूप में पेश किया जाएगा ताकि वे अपनी रुचि और कौशल विकास के अनुसार विषय चुन सकें। यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप है, जो माध्यमिक स्तर पर व्यावसायिक शिक्षा के एकीकरण पर जोर देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

GSHSEB ने मांगी वार्षिक निरीक्षण रिपोर्ट

दूसरी ओर, गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को शैक्षणिक वर्ष 2025-26 की वार्षिक निरीक्षण रिपोर्ट 15 अक्तूबर 2025 तक जमा करने के निर्देश दिए हैं।

बोर्ड के अनुसार, स्कूल अपनी स्कूल इंडेक्स संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके यह रिपोर्ट ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। रिपोर्ट जमा करने की प्रक्रिया संबंधी निर्देश बोर्ड की वेबसाइट gseb.org या ir.gseb.org पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed