बोर्ड परीक्षा 2021 : गुजरात सरकार का बड़ा एलान, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं एक जुलाई से होंगी
- विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय की परीक्षाएं एक जुलाई, 2021 से शुरू होंगी।
- विज्ञान संकाय पार्ट-1 की प्रश्न पत्र एमसीक्यू यानी बहुवैकल्पिक प्रश्न-उत्तर पर आधारित होंगे।
- जबकि पार्ट-2 की परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे।
- अन्य संकाय यानी कला और वाणिज्य की परीक्षाओं में पेपर डिस्क्रिप्टिव आधार पर ही होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के कारण बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर बढ़ती गहमागहमी के बीच, गुजरात सरकार ने बड़ी घोषणा की है। सरकार की योजना के अनुसार, गुजरात में गुजरात बोर्ड की ओर से मौजूदा प्रणाली के अनुसार ही कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ास्मा ने बताया कि विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय की परीक्षाएं एक जुलाई, 2021 से शुरू होंगी। चूड़ास्मा ने कहा कि विज्ञान संकाय पार्ट-1 की प्रश्न पत्र एमसीक्यू यानी बहुवैकल्पिक प्रश्न-उत्तर पर आधारित होंगे। जबकि पार्ट-2 की परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, अन्य संकाय यानी कला और वाणिज्य की परीक्षाओं में पेपर डिस्क्रिप्टिव आधार पर ही होंगे।
Gujarat Secondary & Higher Secondary Education Board will conduct Class 12 exams as per the existing system. Exams of science & general streams will begin on July 1. Part-1 of science stream will have MCQs &descriptive writing in Part-2: Education Minister Bhupendrasinh Chudasama pic.twitter.com/GlIooaqlC4
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) May 25, 2021
कोरोना महामारी की भयावह स्थिति के कारण, बचाव दिशा-निर्देशों को सख्ती से पालन किया जाएगा। एक परीक्षा कक्षा में केवल 20 छात्रों को बैठने की अनुमति होगी। बता दें गुजरात बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में छह लाख 83 हजार छात्र शामिल होंगे।
जीएसईबी की योजना के अनुसार, छात्रों के लिए, 50 अंकों के लिए बहुविकल्पीय प्रश्नों और 50 अंकों के सब्जेक्टिव पेपर के साथ 100 अंकों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह उन छात्रों के लिए लागू होगा जिन्होंने साइंस स्ट्रीम का विकल्प चुना है। हालांकि, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों को 100 अंकों की सब्जेक्टिव परीक्षा देनी होगी।
प्रत्येक परीक्षा तीन घंटे की होगी। बोर्ड के छात्रों को उनके स्कूल के पास एक परीक्षा केंद्र मिलेगा ताकि उन्हें कोरोना महामारी के इस विकट समय के दौरान दूर की यात्रा न करनी पड़े। इससे पहले, गुजरात सरकार ने 13 मई को कक्षा 10वीं के नियमित छात्रों को बिना परीक्षा के प्रमोट करने की घोषणा की थी।
इसके आधार पर राज्य में कक्षा 10वीं के 8.72 लाख से अधिक छात्रों को अगली कक्षा यानी 11वीं में प्रमोट किया जा चुका है। उस वक्त, शिक्षा मंत्री ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बड़े पैमाने पर सीधी पदोन्नति से इनकार किया था उन्होंने कहा था कि परीक्षाएं सुरक्षित माहौल में आयोजित करना सुनिश्चित की जाएंगी। इससे पहले ही राज्य सरकार ने कक्षा एक से नौवीं और कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए बिना परीक्षा के ही अगली कक्षाओं में क्रमोन्नति की घोषणा की थी।
कमेंट
कमेंट X