{"_id":"5ebfccf83ad19930984ae77f","slug":"gujarat-board-gseb-10th-12th-results-2020-dates-likely-to-be-released-by-next-week-on-gseb-org-updates-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"GSEB Result 2020: जानिए कब जारी होगा गुजरात बोर्ड के दसवीं-बारहवीं कक्षा का रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
GSEB Result 2020: जानिए कब जारी होगा गुजरात बोर्ड के दसवीं-बारहवीं कक्षा का रिजल्ट
Sat, 16 May 2020 04:52 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 16 May 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। बताया जा रहा है कि गुजरात बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट इस महीने के आखिरी तक जारी कर सकता है। दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-जानिए कर्नाटक में कब होंगी दसवीं कक्षा की परीक्षाएं? शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने दी यह जानकारी
विज्ञापन
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org है। गुजरात बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 5 मार्च से 21 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। ऐसे में उम्मीद है कि गुजरात बोर्ड अगले हफ्ते या फिर मई के आखिर तक दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर सकता है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन लगने के कारण गुजरात बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने में देरी हुई है। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 17 मई तक है। लॉकडाउन की वजह से स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं।
विज्ञापन
लॉकडाउन के अगले चरण की घोषणा होना अभी बाकी है। ऐसे में बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते किसी भी वक्त गुजरात बोर्ड की तरफ से दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
कमेंट
कमेंट X