{"_id":"5e9583cb8ebc3e7607033945","slug":"gujarat-board-evaluation-process-to-start-from-april-16th-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात बोर्ड: परिणामों का है इंतजार, इस दिन से शुरू होगा मुल्यांकन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
गुजरात बोर्ड: परिणामों का है इंतजार, इस दिन से शुरू होगा मुल्यांकन
Tue, 14 Apr 2020 03:24 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Tue, 14 Apr 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
Bihar Board Result
गुजरात सेकेंडरी एजुकेशन गुजरात के मुख्यमंत्री के सचिव अश्विनी कुमार ने कहा कि गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए कागजात मूल्यांकन 16 अप्रैल से शुरू होगा। बता दें कि स्कूल फीस मुद्दे को लेकर आज निजी स्कूलों के संघों के प्रतिनिधियों के साथ श्री कुमार ने बैठक की और कहा कि कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 16 अप्रैल से शुरू होगी और शिक्षा बोर्ड इसके लिए व्यवस्था करेगा और इसमें शामिल शिक्षकों की जिम्मेदारी लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
- बता दें कि गुजरात बोर्ड के परिणाम राज्य बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।
- गुजरात में बोर्ड की परीक्षा कक्षा 10वीं (एसएससी) के छात्रों के लिए 5 मार्च को शुरू हुई और 17 मार्च को संपन्न हुई, जबकि कक्षा 12वीं (एचएससी) की परीक्षाएं 5 मार्च को शुरू हुई और 21 मार्च, 2020 पर संपन्न हुई। व्यावसायिक विषयों के लिए बोर्ड परीक्षा 13 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
बता दे कि यूपी बोर्ड के 6, 7, 8, 9वींं और 11वीं के सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया जाएगा। इस प्रोन्नत के संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश का लाभ प्रदेश के यूपी बोर्ड के लगभग 27 हजार स्कूलों में पढ़ रहे तकरीबन 70 लाख छात्रों को मिलेगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X