{"_id":"63d24940ff635141cf530559","slug":"gseb-gujcet-2023-registration-last-date-extended-till-january-31-apply-online-at-gujcet-gseb-org-2023-01-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GUJCET Registration Last Date Extended: गुजरात सीईटी के आवेदन की दूसरी बार बढ़ी समय-सीमा, अब इस तारीख तक आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
GUJCET Registration Last Date Extended: गुजरात सीईटी के आवेदन की दूसरी बार बढ़ी समय-सीमा, अब इस तारीख तक आवेदन
Thu, 26 Jan 2023 03:06 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 26 Jan 2023 03:06 PM IST
सार
GUJCET Registration Last Date 2023: गुजरात सीईटी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट - gujcet.gseb.org के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
गुजरात सीईटी - गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GSHSEB GUJCET 2023 Registration Last Date Extended: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) की ओर से संचालित गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2023 के पंजीकरण की समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया है। पहले यह 25 जनवरी 2023 को समाप्त हो रही थी।
विज्ञापन
बता दें कि गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एक और मौका दिया गया है। आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा कर 31 जनवरी 2023 तक कर दिया है। इससे उन उम्मीदवारों को फायदा होगा, जो किन्हीं कारणों से आवेदन नहीं कर सके होंगे। GUJCET 2023 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट - gujcet.gseb.org पर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी बार बढ़ाई गई आवेदन की आखिरी तारीख
इसके पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 जनवरी 2023 तक थी, जिसे बढ़ाकर 25 जनवरी तक कर दिया गया था। जिसे अब एख बार और आगे बढ़ाया गया है। इसके लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा या समकक्ष में शामिल होना चाहिए।GUJCET 2023 इंजीनियरिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में दाखिले
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हायर सेकेंडरी साइंस स्ट्रीम के A, B और AB ग्रुप के छात्रों के लिए गुजरात सीईटी (GUJCET) 2023 परीक्षा आयोजित कर रहा है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा/डिग्री और फार्मेसी डिप्लोमा/डिग्री में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन मोड में गुजरात सीईटी आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। सभी उम्मीदवारों के लिए गुजरात सीईटी 2023 का आवेदन शुल्क 300 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान SBIePay प्रणाली (क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग) या देश की किसी भी स्टेट बैंक की शाखा के माध्यम से किया जाए।GUJCET 2023 आवेदन करने की प्रक्रिया
-
उम्मीदवार गुजरात सीईटी में पंजीयन के लिए वेबसाइट- gujcet.gseb.org पर जाएं।
-
'नए उम्मीदवार पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें'उस लिंक पर क्लिक करें।
-
मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी के साथ रजिस्टर करें और लॉग इन क्रेडेंशियल जेनरेट करें।
-
गुजरात सीईटी 2023 का आवेदन पत्र भरें और निर्देशानुसार पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
-
आवेदन पत्र अपलोड करें और आवेदन विवरण को क्रॉस-सत्यापित करें।
-
गुजरात सीईटी आवेदन शुल्क का भुगतान करें और रसीद डाउनलोड करें।
-
कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रतियां प्रिंट आउट कर लें।
कमेंट
कमेंट X