GSEB 12th Result 2023: गुजरात बोर्ड 12वीं विज्ञान संकाय का रिजल्ट जारी, 65.58 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण
GSEB 12th Result 2023: गुजरात माध्यमिक और उच्च शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने एचएससी विज्ञान संकाय और गुजरात सीईटी का रिजल्ट जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GSEB 12th Result 2023 Gujarat Board HSC Science: गुजरात माध्यमिक और उच्च शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने एचएससी विज्ञान संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और अपनी जीएसईबी एचएससी मार्कशीट 2023 डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर, ईमेल आईडी और अपना नाम दर्ज करना होगा।
गुजरात के शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर और शिक्षा राज्य मंत्री प्रफुल्ल पंशेरिया ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (जीयूजेसीईटी) 2023 और एचएससी (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए गुजरात सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन बोर्ड (जीएसईबी) के नतीजे जारी किए। उम्मीदवार अब नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट पर gseb.org चेक कर सकते हैं।
गुजरात एचएससी रिजल्ट के साथ, जीएसईबी ने GUJCET 2023 के परिणाम भी जारी किए हैं। जीएसईबी ने 14 मार्च से 25 मार्च तक एचएससी परीक्षा आयोजित की थी। गुजरात 12वीं साइंस स्ट्रीम परीक्षा के लिए कुल 1,07,663 छात्रों ने पंजीकरण कराया था और कुल 1,06,347 छात्र उपस्थित हुए थे।
गुजरात के शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर बधाई दी
'आज घोषित किए गए कक्षा -12वीं के विज्ञान स्ट्रीम बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई। मैं सभी उत्तीर्ण छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं और जो छात्र सफलता से थोड़ा दूर हैं, आप अधिक समर्पण और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ सकते हैं,'
अंग्रेजी मीडियम के छात्रों का बेहतर प्रदर्शन
अंग्रेजी माध्यम के छात्रों ने 67.18 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ गुजराती माध्यम से बेहतर प्रदर्शन किया है। जबकि 65.32 प्रतिशत गुजराती माध्यम के छात्रों ने एचएससी साइंस स्ट्रीम की परीक्षा उत्तीर्ण की है।GSEB 12th Science रिजल्ट ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - gseb.org पर जाएं।
-
होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
-
अपना 6 अंकों का सीट नंबर दर्ज करें।
-
अब 'गो' बटन पर क्लिक करें।
-
जीयूजेसीईटी 2023 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोर कार्ड डाउनलोड करें और सेव करें।
कमेंट
कमेंट X