लक्षद्वीप: पूर्व सांसद सहित शिक्षक भाई हत्या का आरोपी, नौकरी से बर्खास्त
लक्षद्वीप में एक सरकारी शिक्षक को हत्या के प्रयास के मामले में मुख्य आरोपी पाया गया है। जिसके बाद द्वीप प्रशासन द्वारा उसे सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Lakshadweep Teacher Murder Accused : लक्षद्वीप में एक सरकारी शिक्षक को हत्या के प्रयास के मामले में मुख्य आरोपी पाया गया है। जिसके बाद द्वीप प्रशासन द्वारा उसे सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। प्रशासन ने हाल ही में जारी एक अधिसूचना में सैयद मोहम्मद नूरुल अमीन को 11 जनवरी को बर्खास्त कर दिया था। जब उन्हें कवारत्ती की एक सत्र अदालत ने दोषी ठहराया था। अमीन लक्षद्वीप के पूर्व सांसद मोहम्मद फैजल का भाई है, जिसे मामले में दोषी भी ठहराया गया है। वह वर्तमान में केरल के कन्नूर सेंट्रल जेल में बंद है।
लोकसभा सचिवालय ने शुक्रवार को फैजल को अयोग्य घोषित करने की अधिसूचना जारी की थी। लक्षद्वीप की अदालत ने हत्या के प्रयास के मामले में दोषी पाए जाने के बाद फैजल और अमीन सहित चार लोगों को 10 साल की जेल की सजा सुनाई थी।
कवारत्ती सत्र अदालत ने 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिवंगत कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पीएम सईद के दामाद मोहम्मद सलीह की हत्या का प्रयास करने के दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। सभी दोषी रिश्तेदार हैं।
अनुशासनात्मक प्राधिकरण ने कहा कि वह अदालत की गंभीर टिप्पणियों को नजरअंदाज नहीं कर सकता है, जिसमें कहा गया है कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि अभियुक्त उसी कार्य को नहीं दोहराएगा। "एक शिक्षक को अपने आचरण और पेशे के माध्यम से समाज में भाईचारे, अहिंसा और सद्भाव के महत्व को विकसित करना चाहिए।
कमेंट
कमेंट X