फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Government Schools 11th Class Non-Plan Admissions Start from April 30

Govt School: सरकारी स्कूलों में 11वीं के नान प्लान दाखिले 30 अप्रैल से; तीन चरणों में होंगी प्रवेश प्रक्रिया

Sat, 25 Apr 2026 01:44 PM IST
Shahin Praveen अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 25 Apr 2026 01:44 PM IST
सार

Government Schools: सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा के नॉन-प्लान दाखिले की प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। इस ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसमें पहला चरण 30 अप्रैल से 20 मई तक चलेगा। छात्रों को समय पर आवेदन करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Government Schools 11th Class Non-Plan Admissions Start from April 30
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

Government Schools: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं के नतीजे घोषित होने के बाद अब सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत 11 वीं में नॉन प्लान दाखिले की दौड़ शुरू होने जा रही है। यह ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया तीन चरणों में चलेगी।  दाखिले का पहला चरण 30 अप्रैल से 20 मई तक चलेगा। दूसरा चरण 16 जून से 6 जुलाई तक और तीसरा चरण 31 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। दाखिले के इच्छुक आवेदक शिक्षा निदेशालय की वेवसाइट से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय के नियम के अनुसार जो छात्र 2025-26 सत्र में दिल्ली के सरकारी या सहायता प्राप्त स्कूलों से दसवीं कक्षा पास कर चुके हैं, वे इस प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं हैं। उन्हें अपने पूर्व स्कूल से संपर्क करना होगा। नॉन प्लान दाखिले के तहत दिल्ली के ऐसे बच्चे दाखिला ले सकते हैं जो कि निजी स्कूल से सरकारी स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं। दाखिले के लिए छात्र को

विज्ञापन

निजी स्कूल से सरकारी में आने वाले बच्चे ले सकते हैं दाखिला

आयु 31 मार्च 2026 तक 15 से 17 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि विशेष परिस्थितियों में आयु में छूट दी जा सकती है। दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट से किया जा सकता है, साथ ही मोबाइल के माध्यम से भी भरा जा सकता है। छात्र ने एक से अधिक आवेदन किया तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि आबंटित स्कूल में बदलाव का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिले के लिए मानदंड जारी

दाखिला लेने के लिए साइंस के साथ गणित लेने के लिए 55 फीसदी अंक जरूरी है। इसके साथ ही अंग्रेजी, गणित व साइंस में 50 50 फीसदी अंक की अनिवार्यता है। साइंस स्ट्रीम बिना गणित के साथ लेने के लिए भी 55 फीसदी होना जरूरी है। 


इसके अलावा अंग्रेजी में 50, गणित स्टैंडर्ड व गणित बेसिक में 40-40 फीसदी अंक और साइंस में 50 फीसदी अंक जरूरी हैं। कोई छात्र कॉमर्स स्ट्रीम के साथ गणित लेने का इच्छुक है तो उसके लिए 50 फीसदी के साथ पास होना जरूरी है। जबकि अंग्रेजी, सोशल साइंस में 45-45 फीसदी और स्टैंडर्ड गणित या बेसिक गणित में 50 फीसदी अंक जरूरी हैं। गणित के बिना कॉमर्स लेने के लिए भी पास प्रतिशत 50 फीसदी होना चाहिए इसके अलावा अंग्रेजी व हिंदी में 45-45 व सोशल साइंस में 45 अंक जरूरी है।


आर्ट्स (ह्यूमेनिटीज) में दाखिले के लिए छात्र का दसवीं में पास होना जरूरी है। यदि कोई छात्र आर्ट्स के साथ अर्थशास्त्र विषय को पढ़ना चाहता है तो वह 45 फीसदी अंक जरूरी है। आर्ट्स के साथ गणित पढ़ने के लिए गणित में 50 फीसदी अंक होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed