{"_id":"5db69a6f8ebc3e93bc19bc24","slug":"good-news-for-students-ca-chartered-accountant-course-equivalent-to-pg-in-uk","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के लिए अच्छी खबर, सीए कोर्स को यूके में मिली पीजी की मान्यता","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
छात्रों के लिए अच्छी खबर, सीए कोर्स को यूके में मिली पीजी की मान्यता
Mon, 28 Oct 2019 01:06 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Mon, 28 Oct 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA - Chartered Accountant) का कोर्स करने के बाद विदेश में आगे की पढ़ाई करने या वहीं पर करियर बनाने का सपना देखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। सीए संस्थान के प्रयासों से और कोर्स की गुणवत्ता की वजह से यूके यानी संयुक्त गणराज्य (ग्रेट ब्रिटेन, उत्तरी आयरलैंड, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड) के प्रतिष्ठित संस्थान 'द नेशनल रिकॉग्निशन इंफॉर्मेशन सेंटर फॉर द यूनाइटेड किंगडम' (नारिक) ने सीए कोर्स को अपने यहां पोस्ट ग्रेजुएट की मान्यता दी है।
विज्ञापन
सीए संस्थान के सेंट्रल काउंसिल सदस्य सीए मनु अग्रवाल ने बताया कि नारिक से सीए कोर्स को पीजी की मान्यता मिलना स्थानीय पेशेवरों और छात्र-छात्राओं को कई लिहाज से फायदा पहुंचाएगा। अब यूके में पढ़ाई करने के लिए आसानी से वीजा मिल सकेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : डॉक्टरों पर चौंकाने वाला खुलासा, ऐसी है विदेश से MBBS पढ़कर भारत लौटने वालों की स्थिति
विज्ञापन
इसी तरह वहां के स्थानीय विश्वविद्यालयों में वित्तीय मामलों में रिसर्च करने में भी आसानी रहेगी। इसके अलावा विदेश में नौकरी या प्रैक्टिस करने के लिए पीजी या समकक्ष डिग्री की अनिवार्यता पर यह कोर्स मान्य होगा।
उन्होंने बताया कि शिक्षा और कौशल विकास के मामले में सूचना और विशेषज्ञ राय देने के लिए यह दुनिया का जाना माना संस्थान है। नारिक से सीए कोर्स को पीजी की मान्यता मिलना इस वजह से भी उत्साहजनक है, क्योंकि इसे स्वदेश में पीजी की मान्यता नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें : रेलवे में बंपर भर्तियां, 10वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए शानदार मौका
कमेंट
कमेंट X