फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Goa starts school academic year in April instead of June; Know students reaction on this decision

Goa Schools: जून के बजाय अप्रैल में शुरू हुआ गोवा के स्कूलों में नया शैक्षणिक वर्ष; 80% छात्र खुश, कुछ परेशान

Mon, 07 Apr 2025 02:10 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 07 Apr 2025 02:10 PM IST
सार

Goa Schools: गोवा में पहली बार स्कूलों ने नया शैक्षणिक वर्ष जून के बजाय अप्रैल में शुरू किया है। सोमवार को छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं शुरू की गईं। 
 

विज्ञापन
Goa starts school academic year in April instead of June; Know students reaction on this decision
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Goa Schools: गोवा में पहली बार स्कूलों ने नया शैक्षणिक वर्ष जून के बजाय अप्रैल में शुरू किया है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर छात्र नई व्यवस्था से खुश हैं, लेकिन कुछ ने गर्मी के मौसम की शिकायत की है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को कक्षाएं शुरू होने पर तटीय राज्य के स्कूलों में लगभग 90 प्रतिशत उपस्थिति देखी गई।

विज्ञापन


राज्य में लागू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शैक्षणिक वर्ष को पहले ही शुरू कर दिया गया था। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कक्षा 5 से 12 तक 2,153 स्कूल संचालित हैं।

विज्ञापन

सोमवार को छठी से 12वीं की कक्षाएं शुरू

सोमवार को छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं शुरू की गईं। राज्य शिक्षा सचिव प्रसाद लोलिएनकर ने सुबह राजधानी पणजी के विभिन्न स्कूलों का दौरा किया और नए शैक्षणिक वर्ष के पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति और प्रतिक्रिया की जांच की।

उन्होंने कहा, "हम यह भी जानना चाहते थे कि क्या छात्र शैक्षणिक वर्ष को आगे बढ़ाए जाने से परेशान हैं। गोवा भर के स्कूलों में 90 प्रतिशत उपस्थिति है, कुछ स्कूलों ने 100 प्रतिशत उपस्थिति की भी सूचना दी है। सभी छात्र स्वेच्छा से आए हैं।" 
 
लोलिएनकर ने कहा कि 80 प्रतिशत छात्र नए शैक्षणिक सत्र को समय से पहले शुरू करने के सरकार के फैसले से खुश हैं। उन्होंने कहा, "हमने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और छात्रों की अपेक्षाओं पर अन्य फीडबैक भी लिए।" 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed