फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Goa NEET PG Counselling round 1 2023 starts today at gmc.goa.gov.in

Goa NEET PG: गोवा नीट पीजी के पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण आज से शुरू, ऐसे करें आवेदन

Wed, 16 Aug 2023 06:09 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 16 Aug 2023 06:09 PM IST
सार

Goa NEET PG: गोवा नीट पीजी के लिए काउंसलिंग की शुरुआत हो चुकी है। इसके माध्यम से डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी), मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) और स्नातकोत्तर डिप्लोमा के लिए कुल 118 रिक्त सीटों पर भर्ती की जाएगी।
 

विज्ञापन
Goa NEET PG Counselling round 1 2023 starts today at gmc.goa.gov.in
lady doctor - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Goa NEET PG Counselling: गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) ने आज, 16 अगस्त, 2023 को राउंड 1 के लिए गोवा नीट पीजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार गोवा नीट की आधिकारिक वेबसाइट - gmc.goa.gov.in पर जा जाकर नीट राउंड 1 काउंसलिंग के लिए अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं। जारी की गई समय सारिणी के अनुसार, गोवा एनईईटी पीजी राउंड 1 काउंसलिंग के बाद उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेज में ज्वॉइन करने के लिए 20 अगस्त, 2023 तक का समय दिया गया है।

विज्ञापन

आवश्यक दस्तावेज

  • नीट पीजी/एमडीएस स्कोरकार्ड 2023
  • जन्मतिथि के लिए कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट या पास सर्टिफिकेट
  • रोटेटरी इंटर्नशिप प्रमाणपत्र
  • एनएमसी या एसएमसी द्वारा पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • वैध आईडी; जैसे ड्राइविंग लाइसेंस/पैन कार्ड/वोटर आईडी कार्ड और पासपोर्ट
  • पीएच प्रमाणपत्र (यदि मांगा गया हो)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट - gmc.goa.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर, गोवा नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग 2023 के लिए एक्टिव लिंक पर जाएं।
  • अब एक लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिखाई देने वाली पंजीकरण विंडो में पूछी गई जानकारी भरें।
  • निर्दिष्ट प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • प्रवेश के लिए अपने पसंद के संस्थानों और पाठ्यक्रमों को चुने और समय सीमा से पहले अपनी च्वॉइस लॉक करें।
  • पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड को डाउनलोड।
  • आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन

118 सीटों पर होगी भर्ती

गोवा एनईईटी पीजी 2023 काउंसलिंग के माध्यम से डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD), मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) और स्नातकोत्तर डिप्लोमा (Postgraduate Diploma)के लिए कुल 118 रिक्त सीटों की पेशकश की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gmc.goa.gov.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed