फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Goa Board SSC Result 2026 Out Today at gbshse.in, Know How to Download Marksheet

Goa Board 10 Result 2026: गोवा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, फटाफट इस लिंक से करें चेक; जानें कैसा रहा रिजल्ट

Sun, 26 Apr 2026 05:12 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 26 Apr 2026 05:12 PM IST
सार

GBSHSE 10th Result 2026: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन आज 10वीं कक्षा के नतीजे शाम 5 बजे घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर तैयार रखें और आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Goa Board SSC Result 2026 Out Today at gbshse.in, Know How to Download Marksheet
Goa Board SSC Result 2026 - फोटो : https://results.gbshsegoa.net/

विस्तार

Goa Board 10 Result 2026: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने आज यानी 26 अप्रैल को शाम 5 बजे एसएससी (10वीं) का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन

20,659 छात्रों को मिलेगा रिजल्ट का एक्सेस

ब्रीफिंग के बाद बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर डिजिटल लिंक भी जारी किए गए हैं, जिससे 11 मार्च से 3 अप्रैल 2026 के बीच परीक्षा देने वाले 20,659 पंजीकृत छात्र तुरंत अपना परिणाम देख सकते हैं। इस परीक्षा में कुल छात्रों में 10,819 लड़के और 9,840 लड़कियां शामिल हैं। इसके अलावा लगभग 600 विशेष आवश्यकता वाले (CWSN) छात्र भी परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

डिजिटल स्कोरकार्ड देखने की प्रक्रिया

छात्र अपना डिजिटल स्कोरकार्ड, सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स नंबर और रजिस्ट्रेशन आईडी से अपना परिणाम देख सकते हैं। इससे वे आसानी से अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे और किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके

इन वैकल्पिक प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं रिजल्ट

जीबीएसएचएसई ने परिणाम देखने के लिए डिजीलॉकर, उमंग एप और एसएमएस सेवा जैसे कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं, ताकि सर्वर पर दबाव कम रहे और छात्रों को आसानी हो। कक्षा 11 या व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में जल्दी प्रवेश चाहने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन परिणाम अस्थायी रूप से मान्य रहेगा, जबकि समेकित परिणाम पत्रक 28 अप्रैल से स्कूलों में डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “SSC Result March 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा।
  • वहां अपना सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी 10वीं की मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • उसे ध्यान से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed