फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Goa Achieves 70% APAAR ID Registration, Mandatory for All Students Under New Education Policy

Goa: गोवा में 70% छात्रों का अपार आईडी पंजीकरण पूरा, आगामी सत्र से सभी स्टूडेंट्स के लिए होगी अनिवार्य

Tue, 25 Feb 2025 08:14 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 25 Feb 2025 08:14 PM IST
सार

APAAR ID: गोवा में 70% छात्रों का अपार आईडी पंजीकरण पूरा हुआ, जिसे आगामी सत्र से अनिवार्य कर दिया गया है। यह छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों और प्रमाणपत्रों को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखेगा। अब तक 116 स्कूलों ने 100% रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है।
 

विज्ञापन
Goa Achieves 70% APAAR ID Registration, Mandatory for All Students Under New Education Policy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

APAAR ID: गोवा में 70 फीसदी स्कूली छात्रों ने अपार आईडी के लिए पंजीकरण पूरा कर लिया है। यह प्रणाली नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के छात्रों की शैक्षणिक प्रगति और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों को डिजिटल रूप से संग्रहीत और ट्रैक करने में मदद करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आगामी शैक्षणिक सत्र से सभी छात्रों के लिए अपार आईडी (APAAR ID) अनिवार्य कर दी है।

विज्ञापन

APAAR ID क्या है और यह क्यों जरूरी है?

APAAR (Automated Permanent Academic Account Registry) ID एक डिजिटल शैक्षणिक खाता है, जो छात्रों की शैक्षिक उपलब्धियों, प्रमाणपत्रों और अन्य क्रेडिट (स्किलिंग, खेल, सामाजिक कार्य आदि) को सुरक्षित रूप से स्टोर करता है। यह अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC) से जुड़ा होता है, जो छात्रों को औपचारिक और अनौपचारिक शिक्षा के दौरान अर्जित सभी प्रमाणपत्रों और उपलब्धियों को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने में मदद करता है।

गोवा के शिक्षा निदेशक शैलेश जिंगड़े ने पीटीआई से बात करते हुए बताया, "नर्सरी से 12वीं कक्षा तक सभी छात्रों को एक विशिष्ट APAAR ID नंबर आवंटित किया जाएगा।"

उन्होंने आगे कहा, "गोवा में कुल 2,91,931 छात्र नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक पढ़ाई कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने अभी इसे अनिवार्य नहीं किया है, लेकिन हमने इसे आगामी सत्र से सभी छात्रों के लिए अनिवार्य कर दिया है, खासकर दोपहर के भोजन और अन्य सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

APAAR ID के लाभों से अवगत कराया गया

शैलेश जिंगड़े ने बताया कि APAAR ID लागू करने से पहले शिक्षकों और अभिभावकों को इसके फायदों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा, "उदाहरण के लिए, अगर किसी छात्र को शैक्षिक प्रमाणपत्र की जरूरत हो और उसकी हार्ड कॉपी खो गई हो, तो वह इसे आसानी से DigiLocker से प्राप्त कर सकता है। इससे छात्रों को कभी भी अपने प्रमाणपत्र और रिकॉर्ड डिजिटल रूप से एक्सेस करने की सुविधा मिलेगी।"

इसके अलावा, नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत राज्य सरकार शैक्षणिक बैंक ऑफ क्रेडिट प्रणाली को अपनाने की तैयारी कर रही है। इस सिस्टम के जरिए छात्रों के पूरे शैक्षिक जीवन में अर्जित क्रेडिट्स डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेंगे।

विज्ञापन

116 स्कूलों ने 100% APAAR पंजीकरण पूरा किया

शैलेश जिंगड़े ने बताया कि अब तक गोवा के 116 स्कूलों में 100% APAAR पंजीकरण पूरा हो चुका है। उन्होंने स्कूलों के प्रमुखों का धन्यवाद करते हुए कहा, "कुछ समय पहले हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, और हमारा रजिस्ट्रेशन केवल 30% था। लेकिन, शिक्षाविद् सिंधु प्रभुदेसाई और मेल्विन डी'कोस्टा को दो अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई, जिससे पंजीकरण प्रतिशत बढ़कर 70% तक पहुंच गया।"

उन्होंने यह भी बताया कि गोवा अब पूरे देश में 12वें स्थान पर है और जल्द ही 11वें स्थान पर पहुंचने की संभावना है।

स्कूलों ने APAAR को सराहा, छात्रों के लिए उपयोगी बताया

राज्यभर के स्कूलों ने इस नई पहल का स्वागत किया है। उत्तर गोवा के नेउरा डोंगरीम स्थित श्री दयानंद आर्य हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक माधव कृष्ण खारवी ने इसे भारत में डिजिटल और सुलभ शिक्षा प्रणाली की ओर एक बड़ा कदम बताया।

उन्होंने कहा, "यह एक दूरदर्शी योजना है। मुझे विश्वास है कि APAAR ID हमारे छात्रों के लिए बेहद लाभदायक होगी। यह उनके लिए जीवनभर एक डिजिटल पासपोर्ट की तरह काम करेगी।"

उन्होंने आगे बताया कि छात्र इस ID का उपयोग अपने सभी शैक्षिक रिकॉर्ड और उपलब्धियों को एक ही स्थान पर सुरक्षित रखने के लिए कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed