{"_id":"67991257c09769fe2a021944","slug":"gate-jam-2025-centres-in-prayagraj-moved-to-lucknow-in-view-of-maha-kumbh-2025-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maha Kumbh: प्रयागराज में होने वाले GATE और JAM 2025 के बदले गए केंद्र, अब इस शहर में होगी परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Maha Kumbh: प्रयागराज में होने वाले GATE और JAM 2025 के बदले गए केंद्र, अब इस शहर में होगी परीक्षा
Tue, 28 Jan 2025 10:52 PM IST
राहुल कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 28 Jan 2025 10:52 PM IST
सार
Maha Kumbh: महाकुंभ मेले के चलते प्रयागराज में आयोजित होने वाले ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) और ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (जेएएम) के परीक्षा केंद्र लखनऊ स्थानांतरित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
गेट 2025 परीक्षा (GATE 2025)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GATE 2025 New Exam Centre: महाकुंभ मेले के चलते प्रयागराज में आयोजित होने वाले ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) और ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (जेएएम) के परीक्षा केंद्र लखनऊ स्थानांतरित कर दिए गए हैं। गेट परीक्षा 1 और 2 फरवरी को आयोजित की जानी है, जबकि जेएएम 2025 की परीक्षा 2 फरवरी को होगी।
बयान में आगे कहा गया कि प्रयागराज में होने वाली संबंधित परीक्षाएं गेट और जेएएम 2025 को पूर्व निर्धारित टाइम टेबल पर लखनऊ के केंद्रों में स्थानांतरित कर दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने नए परीक्षा केंद्रों और संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के कारण बदले गए परीक्षा केंद्र
इस बार गेट परीक्षा का आयोजन आईआईटी रुड़की और जेएएम का आयोजन आईआईटी दिल्ली कर रही है। एक संयुक्त बयान में कहा गया कि कई उम्मीदवारों की ओर से यह सूचना मिली है कि 1 और 2 फरवरी 2025 को प्रयागराज में महाकुंभ के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचे रहे हैं। जिसके चलते उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
बयान में आगे कहा गया कि प्रयागराज में होने वाली संबंधित परीक्षाएं गेट और जेएएम 2025 को पूर्व निर्धारित टाइम टेबल पर लखनऊ के केंद्रों में स्थानांतरित कर दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने नए परीक्षा केंद्रों और संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X