फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE COAP 2026 Schedule Out: Check Round Dates for MTech Admission and PSU Offers via IIT Roorkee

GATE COAP 2026: गेट सीओएपी पोर्टल का कार्यक्रम जारी, एमटेक प्रवेश और PSU में जॉब ऑफर के लिए मिलेंगे 10 राउंड

Sat, 21 Mar 2026 03:47 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 21 Mar 2026 03:47 PM IST
सार

GATE COAP 2026: आईआईटी रुड़की ने कॉमन ऑफर एक्सेप्टेंस पोर्टल का शेड्यूल जारी कर दिया है। गेट स्कोर के आधार पर एमटेक एडमिशन और पीएसयू जॉब के ऑफर 10 राउंड में मिलेंगे। उम्मीदवार हर राउंड में ऑफर स्वीकार या अस्वीकार कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
GATE COAP 2026 Schedule Out: Check Round Dates for MTech Admission and PSU Offers via IIT Roorkee
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

GATE COAP Schedule 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने गेट 2026 के जरिए एमटेक में एडमिशन और पीएसयू नौकरियों के लिए कॉमन ऑफर एक्सेप्टेंस पोर्टल (COAP 2026) का शेड्यूल जारी कर दिया है। सीओएपी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट coap2026.iitr.ac.in पर शुरू होगा।

विज्ञापन


इससे पहले आईआईटी गुवाहाटी ने 19 मार्च 2026 को गेट 2026 का रिजल्ट घोषित किया था। सीओएपी में भाग लेने के लिए उम्मीदवार के पास गेट 2026, 2025 या 2024 में से किसी एक का वैध स्कोर होना जरूरी है।
विज्ञापन


एमटेक एडमिशन या पीएसयू नौकरी के लिए उम्मीदवारों को अलग-अलग संस्थानों या कंपनियों में अलग से आवेदन करना होगा। सीओएपी सिर्फ ऑफर देखने और उसे स्वीकार या अस्वीकार करने का प्लेटफॉर्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाग लेने वाले संस्थान

इस प्रक्रिया में देश के कई बड़े संस्थान शामिल हैं, जैसे आईआईएससी बेंगलुरु और कई आईआईटी जैसे आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी मद्रास, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी रुड़की आदि।

सीओएपी 2026 राउंड शेड्यूल

सीओएपी 2026 में कुल 10 राउंड होंगे, जिनमें उम्मीदवार ऑफर देख सकते हैं और फैसला ले सकते हैं:

 
राउंड तारीख और समय Retain & Wait विकल्प
राउंड 1 11 मई (सुबह 10 बजे) से 13 मई (सुबह 9 बजे) हां
राउंड 2 17 मई से 20 मई हां
राउंड 3 24 मई से 27 मई हां या नहीं
राउंड 4 31 मई से 3 जून हां या नहीं
राउंड 5 5 जून से 10 जून नहीं
राउंड 6 13 जून से 17 जून नहीं
राउंड 7 20 जून से 23 जून नहीं
राउंड 8 27 जून से 1 जुलाई नहीं
राउंड 9 3 जुलाई से 5 जुलाई नहीं
राउंड 10 8 जुलाई से 10 जुलाई नहीं (जरूरत होने पर)

 

जरूरी नियम

उम्मीदवार Retain and Wait विकल्प एक ही संस्थान और कोर्स के लिए अधिकतम दो बार ही चुन सकते हैं।

  • राउंड 1 से 4 तक Accept & Freeze, Retain & Wait और Reject तीनों विकल्प मिलते हैं।
  • अगर कोई उम्मीदवार समय पर कोई विकल्प नहीं चुनता है, तो उसका ऑफर अपने आप रद्द हो जाएगा।
  • राउंड 5 से आगे सिर्फ Accept & Freeze या Reject का विकल्प मिलेगा।
  • राउंड 10 तभी होगा जब कुछ IIT आगे प्रक्रिया जारी रखें।


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे हर राउंड में समय पर लॉगिन करके सही निर्णय लें, ताकि अच्छा मौका हाथ से न निकल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed