फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2026 Scorecard Released: Download Marks, AIR and Result Details from Official Website

GATE 2026 Scorecard: गेट परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, चेक करें अपनी रैंक और अंक; ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 27 Mar 2026 08:06 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 27 Mar 2026 08:06 PM IST
सार

GATE 2026 Scorecard: आईआईटी गुवाहाटी ने गेट 2026 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा फरवरी में हुई थी और आंसर-की 27 फरवरी को आई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से लॉगिन कर स्कोर, एआईआर और अन्य विवरण डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
GATE 2026 Scorecard Released: Download Marks, AIR and Result Details from Official Website
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

GATE 2026 Scorecard: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (IIT Guwahati) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 के स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


गेट 2026 परीक्षा का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2026 को किया गया था। इसके बाद 27 फरवरी 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी, जिस पर उम्मीदवार 1 मार्च 2026 तक आपत्ति दर्ज कर सकते थे। परीक्षा में तीन प्रकार के प्रश्न शामिल थे, मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQs), मल्टीपल सिलेक्ट क्वेश्चन (MSQs) और न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT)।

विज्ञापन

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होती है?

स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के रॉ मार्क्स (100 में), नॉर्मलाइज्ड गेट स्कोर (1000 में) और ऑल इंडिया रैंक (AIR) दी जाती है, जो लाखों अभ्यर्थियों के बीच उनकी स्थिति दर्शाती है। इसके अलावा संबंधित पेपर के क्वालिफाइंग मार्क्स भी इसमें शामिल होते हैं, जिससे उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं।

इसके साथ ही स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, पेपर कोड और स्कोर की वैधता जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई होती है। यह स्कोरकार्ड तीन साल तक मान्य रहेगा और उच्च शिक्षा या भर्ती प्रक्रियाओं में उपयोग किया जा सकता है।

स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकते हैं-

  • गेट 2026 की आधिकारिक वेबसाइट या GOAPS पोर्टल पर जाएं।
  • होमपेज पर GATE 2026 Scorecard लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एनरोलमेंट आईडी/ईमेल और पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
  • लॉगिन करने के बाद Download Scorecard विकल्प चुनें।
  • स्कोरकार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कोरकार्ड की सभी जानकारी ध्यान से जांच लें और इसे सुरक्षित रखें, क्योंकि आगे की एडमिशन और नौकरी से जुड़ी प्रक्रियाओं में इसकी आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed