फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2026 application correction window closes tomorrow; exam in February across 30 papers

GATE 2026: जल्द कर लें गेट परीक्षा के आवेदन में बदलाव, कल बंद हो जाएगी सुधार विंडो; इन विवरणों को बदल सकेंगे

Sun, 02 Nov 2025 05:49 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 02 Nov 2025 05:49 PM IST
सार

GATE 2026 Correction Window: आईआईटी गुवाहाटी कल, 3 नवंबर को गेट 2026 परीक्षा के लिए आवेदन संशोधन विंडो बंद करेगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, परीक्षा शहर या विषय बदल सकते हैं। परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को दो शिफ्टों में होगी।
 

विज्ञापन
GATE 2026 application correction window closes tomorrow; exam in February across 30 papers
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

GATE 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी गेट 2026 (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) के आवेदन सुधार (Application Correction) की प्रक्रिया कल, 3 नवंबर को बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अब तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर जरूरी बदलाव कर सकते हैं और निर्धारित शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षा की तारीखें और समय-सारणी

आईआईटी गुवाहाटी गेट 2026 परीक्षा का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को करेगा। यह परीक्षा 30 विषयों के लिए दो शिफ्टों में होगी -

  • सुबह की शिफ्ट: 9:30 बजे से 12:30 बजे तक
  • दोपहर की शिफ्ट: 2:30 बजे से 5:30 बजे तक


हाल ही में आईआईटी गुवाहाटी ने स्पष्ट किया है कि गेट 2026 का टाइमटेबल यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा (ESE 2026) से टकराएगा नहीं, जो 8 फरवरी 2026 को आयोजित होगी।

इसके तहत प्रमुख इंजीनियरिंग विषय जैसे सिविल इंजीनियरिंग (CE), मैकेनिकल (ME), इलेक्ट्रिकल (EE), जियोलॉजी और जियोफिजिक्स (GG), इलेक्ट्रॉनिक्स (EC), इंस्ट्रूमेंटेशन (IN), प्रोडक्शन और इंडस्ट्रियल (PI) तथा जियोमैटिक्स (GE) को 8 फरवरी के दिन नहीं रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

GATE 2026: आवेदन फॉर्म में क्या-क्या बदला जा सकता है

उम्मीदवार आवेदन सुधार विंडो में निम्नलिखित विवरणों में संशोधन कर सकते हैं:

  • उम्मीदवार का नाम
  • जन्मतिथि
  • लिंग (Gender)
  • PwD या Dyslexic स्थिति में बदलाव
  • श्रेणी परिवर्तन (SC/ST से अन्य या अन्य से SC/ST)
  • परीक्षा विषय में बदलाव
  • परीक्षा शहरों की प्राथमिकता में बदलाव
  • दूसरा पेपर जोड़ना
विज्ञापन

GATE 2026 Application Correction: आवेदन में सुधार कैसे करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Login” या “GOAPS (GATE Online Application Processing System)” लिंक पर क्लिक करें।
  • Enrollment ID और Password से लॉगिन करें।
  • “Application Form Correction” या “Edit Application” विकल्प चुनें।
  • अपने आवेदन फॉर्म को ध्यान से जांचें और आवश्यक बदलाव करें।
  • सभी परिवर्तन GATE 2026 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप होने चाहिए और संबंधित दस्तावेजों से मेल खाने चाहिए।
  • बदलाव करने के बाद Correction Fee का ऑनलाइन भुगतान करें (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से)।
  • सबमिट करने से पहले पूरे फॉर्म का पूर्वावलोकन (Preview) करें।
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed