फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2026 Admit Card Release Date Postponed, IIT Guwahati to Announce New Date Soon

GATE 2026 Admit Card: आज नहीं जारी होगा गेट परीक्षा का प्रवेश पत्र, आईआईटी गुवाहाटी ने वेबसाइट पर दी जानकारी

Fri, 02 Jan 2026 10:32 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 02 Jan 2026 10:32 AM IST
सार

GATE 2026 Admit Card Date: आईआईटी, गुवाहाटी ने गेट परीक्षा के लिए आज एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख  स्थगित कर दी गई है, जो उम्मीदवार 2 जनवरी, 2026 को प्रवेश पत्र मिलने की उम्मीद कर रहे थे, उन्हें अब थोड़ा इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
GATE 2026 Admit Card Release Date Postponed, IIT Guwahati to Announce New Date Soon
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

GATE 2026 Admit Card: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी ने GATE 2026 एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि स्थगित कर दी है। जो उम्मीदवार 2 जनवरी, 2026 को एडमिट कार्ड प्राप्त करने की उम्मीद कर रहे थे, उन्हें अब थोड़ा और इंतजार करना होगा। IIT गुवाहाटी जल्द ही संशोधित तिथि की घोषणा करेगा। यह जानकारी परीक्षा से जुड़े आधिकारिक चैनलों के माध्यम से साझा की गई है।

विज्ञापन

गेट 2026 मॉक टेस्ट वेबसाइट पर सक्रिय

आईआईटी गुवाहाटी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 के लिए मॉक टेस्ट लिंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया है। अब उम्मीदवार मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी को और मजबूत कर सकते हैं।

गेट 2026 परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 07, 08, 14 और 15 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (Computer Based Test) मोड में होगी। परीक्षा का रिजल्ट 19 मार्च, 2026 को घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

GATE Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

आईआईटी गुवाहाटी की ओर से GATE 2026 एडमिट कार्ड कुछ समय बाद जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनका पालन करके वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  • फिर 'GATE Admit Card 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (यूजर आईडी और पासवर्ड) दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed