GATE 2025 Registration: गेट परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, इस तारीख से पहले करें पंजीकरण
GATE 2025 Registration: गेट परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GATE 2025 Registration: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की जल्द ही ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। इसके लिए पात्र उम्मीदवार बिना किसी विलम्ब शुल्क के 26 सितंबर 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट (gate2025.iitr.ac.in) पर जाकर पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की कर रहा है।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, विलंब पंजीकरण शुल्क के साथ विस्तारित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।
इस दिन होगी परीक्षा
परीक्षा अगले साल 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कुल 30 टेस्ट पेपर के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी - पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी और दूसरी पाली 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।
एक उम्मीदवार को दो-पेपर संयोजनों के उपलब्ध सेट से अधिकतम दो टेस्ट पेपर के लिए उपस्थित होने की अनुमति होगी। एडमिट कार्ड 2 जनवरी को जारी किया जाएगा। गेट परीक्षा हर साल आईआईटी, भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER), भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) और अन्य संस्थानों द्वारा इंजीनियरिंग और अन्य क्षेत्रों में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। गेट स्कोर का उपयोग पीएसयू द्वारा भर्ती के लिए भी किया जाता है।
- सबसे पहले उम्मीदवार अपना नामांकन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करने के लिए अपना ईमेल पता और मोबाइल नंबर प्रदान करके गेट के लिए पंजीकरण करें।
- इसके व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता और अन्य जानकारी प्रदान करके गेट 2025 आवेदन पत्र भरें।
- अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर और अन्य प्रासंगिक दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करें।
- अंत में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके गेट पंजीकरण शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन पत्र पूरा होने पर के बाद ऑनलाइन सबमिट कर दें और आवेदन पत्र की एक कॉपी ले लें।
कमेंट
कमेंट X