फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2025 exam dates out now; IIT Roorkee to hold exam from February 1 to 16

GATE 2025: गेट परीक्षा का कार्यक्रम जारी, आईआईटी रूड़की करेगा आयोजन; यहां जानें परीक्षा की तिथियां

Fri, 12 Jul 2024 05:58 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 12 Jul 2024 05:58 PM IST
सार

GATE 2025: आईआईटी रुड़की ने गेट परीक्षा 2025 की तिथियां घोषित कर दी है। परीक्षा फरवरी में आयोजित की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, वे नीचे परीक्षा का कार्यक्रम देख सकते हैं।

विज्ञापन
GATE 2025 exam dates out now; IIT Roorkee to hold exam from February 1 to 16
GATE 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

GATE 2025 Exam Dates: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने आज, 12 जुलाई को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। गेट परीक्षा कुल 30 पेपरों के लिए कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

अगस्त से कर सकेंगे आवेदन

आईआईटी रुड़की 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को गेट परीक्षा का आयोजन करेगा। परीक्षा पूर्वाह्न और दोपहर दोनों सत्रों में आयोजित की जाएगी। आईआईटी रूड़की ने बताया है कि आवेदन पोर्टल अगस्त के अंतिम सप्ताह में खुलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा प्रकार

परीक्षा अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों के पास स्वीकृत दो-पेपर संयोजनों में से एक या दो टेस्ट पेपर देने का विकल्प होगा। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त  स्कोर परिणाम की घोषणा की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए वैध रहेगा।

विज्ञापन

आईआईटी रुड़की करेगा आयोजन

इस बार गेट परीक्षा का आयोजक संस्थान आईआईटी रुड़की है। गेट परीक्षा आईआईएससी और सात आईआईटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जाएगी, जिसमें आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी मद्रास और आईआईटी रुड़की शामिल हैं।

यह परीक्षा राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड (NCB) - GATE की ओर से आयोजित की जाती है, जो भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (MoE) के तहत उच्च शिक्षा विभाग का हिस्सा है।

GATE पास करने वाले अभ्यर्थी इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य, कला और मानविकी जैसे क्षेत्रों में मास्टर और सीधे डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें शिक्षा मंत्रालय (MoE) और अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा समर्थित संस्थानों में इन कार्यक्रमों के लिए वित्तीय सहायता भी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed