{"_id":"6725ede335e1f6129308fd5e","slug":"gate-2025-application-correction-window-deadline-extended-check-new-date-and-all-details-here-2024-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GATE 2025 Registration: गेट परीक्षा के लिए आवेदन पत्र में सुधार करने का एक मौका, संस्थान ने बढ़ाई समय सीमा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
GATE 2025 Registration: गेट परीक्षा के लिए आवेदन पत्र में सुधार करने का एक मौका, संस्थान ने बढ़ाई समय सीमा
Sat, 02 Nov 2024 02:46 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:46 PM IST
सार
GATE 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की ने गेट परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो की तारीख आगे बढ़ा दी है। इससे पहले आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर थी। ऐसे उम्मीदवारों के पास एक और मौका है, जिनके आवेदन पत्र में कोई त्रुटी रह गई है और वे सुधार नहीं कर पाए।
विज्ञापन
GATE 2025
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
GATE 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 के लिए दोबारा आवेदन सुधार विंडो खोली, जिसे पहले 6 नवंबर, 2024 को बंद होना था। पंजीकृत उम्मीदवार अपने आवेदन में कोई भी आवश्यक बदलाव करने के लिए (gate2025.iitr.ac.in) पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की ने गेट 2025 आवेदन सुधार विंडो को 6 नवंबर की प्रारंभिक समापन तिथि से बढ़ाकर 10 नवंबर, 2024 कर दिया है। गेट परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2024 को निर्धारित है।
विज्ञापन
परीक्षा प्राधिकरण ने फरवरी 2025 की सीबीटी परीक्षा की तैयारी में उम्मीदवारों की सहायता के लिए गेट 2025 मॉक टेस्ट लिंक भी जारी किए हैं। मॉक टेस्ट लिंक 38 विषयों के लिए सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार गेट 2025 सुधार सुविधा के माध्यम से श्रेणी, पेपर, परीक्षा शहर में बदलाव कर सकेंगे, एक अतिरिक्त टेस्ट पेपर जोड़ सकेंगे या व्यक्तिगत विवरण अपडेट कर सकेंगे। एडमिट कार्ड 2 जनवरी, 2025 को जारी किया जाएगा और परिणाम 19 मार्च, 2025 को घोषित किए जाएंगे।
आवेदन पत्र में ऐसे करें संशोधन
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, यानी gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
अब होमपेज पर उपलब्ध उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें 'आवेदन परिवर्तन/संशोधन लिंक GATE 2025' लिखा है।
इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
अपने खाते में लॉग इन करें और उचित परिवर्तन करें।
आवश्यक शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, यानी gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
अब होमपेज पर उपलब्ध उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें 'आवेदन परिवर्तन/संशोधन लिंक GATE 2025' लिखा है।
इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
अपने खाते में लॉग इन करें और उचित परिवर्तन करें।
आवश्यक शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X