फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2025 Admit Card will be out on 7 Jan at gate2025.iitr.ac.in; IIT Roorkee released notice

GATE Admit Card 2025: बहुत जल्द जारी होने वाला है गेट परीक्षा का प्रवेश पत्र, आईआईटी रुड़की ने साझा किया अपडेट

Mon, 06 Jan 2025 06:59 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 06 Jan 2025 06:59 PM IST
सार

GATE 2025 Hall Ticket: गेट परीक्षा का प्रवेश पत्र बहुत जल्द जारी होने वाला है। आईआईटी रुड़की ने प्रवेश पत्र जारी करने की तारीख का खुलासा कर दिया है। पहले यह 2 जनवरी को जारी होने वाला था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते इसे टाल दिया गया।
 

विज्ञापन
GATE 2025 Admit Card will be out on 7 Jan at gate2025.iitr.ac.in; IIT Roorkee released notice
GATE 2025 Admit Card, गेट परीक्षा का एडमिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

GATE 2025 Admit Card: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की की ओर से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2025) परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। आईआईटी रुड़की की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार, गेट परीक्षा का प्रवेश पत्र 7 जनवरी को जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in. के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

GATE 2025 Exam Date: 1 फरवरी से परीक्षा

पूर्व में जारी सूचना बुलेटिन के अनुसार, एडमिट कार्ड पहले 2 जनवरी को जारी होने वाले थे, लेकिन रिलीज की तारीख 7 जनवरी तक टाल दी गई। परीक्षाएं 1, 2, 15, 16 फरवरी को आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में कराया जाएगा।



GATE 2025 एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी और इसका आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की द्वारा किया जा रहा है। परीक्षा IISc बेंगलुरु और सात IIT (आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी मद्रास और आईआईटी रुड़की) द्वारा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

GATE Hall Ticket 2025: एडमिट कार्ड में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-

  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • परीक्षा का समय
  • परीक्षा की तिथि
  • उम्मीदवार का नाम
  • उम्मीदवार की जन्मतिथि 
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा के लिए गाइडलाइंस
  • परीक्षा के विषय
  • परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय
विज्ञापन

GATE 2025 Exam Pattern: गेट परीक्षा पैटर्न

  • गेट की परीक्षा के लिए छात्रों को 3 घंटे का समय दिया जाता है।
  • परीक्षा में छात्रों से प्रश्न जनरल एप्टिट्यूड और उनके द्वारा चुने गए विषय से पूछे जाएंगे। 
  • छात्र द्वारा चुने गए विषय से एमसीक्यू प्रश्न (MCQ), एमएसक्यू (MSQ) और नूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • एमसीक्यू (MCQ) सेक्शन में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। प्रत्येक एक अंक के MCQ प्रश्न का गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक कम कर दिए जाएंगे।
  • 2 अंक वाले प्रत्येक MCQ प्रश्न का गलत उत्तर देने पर दो तिहाई अंक कम कर दिए जाएंगे।
  • एमएसक्यू (MSQ) और नूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) प्रश्नों का गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।


गेट की परीक्षा केवल इंग्लिश माध्यम में ही होगी। प्रत्येक गेट पेपर का कुल अंक 100 होगा। सभी पेपर में जनरल एप्टिट्यूड टेस्ट 15 अंकों का होगा। बाकी के बचे 85 अंक, उस विषय से होगा जिसे छात्र ने चुना है।

GATE 2025 Admit Card: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

गेट परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवार यहां बताए चरणों का पालन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in. पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना विवरण दर्ज करके लॉगिन करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड खुलकर आ जाएगा।
  • अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें। 


किसी भी विसंगति के मामले में, आवेदकों को तुरंत संचालन प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर उल्लिखित महत्वपूर्ण निर्देशों को भी पढ़ना चाहिए। परीक्षा हॉल में वैध आईडी प्रूफ के साथ एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले जाना अनिवार्य है। यदि वे ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed