फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2024 Official mock test link activated at gate2024.iisc.ac.in, Start your practice now

GATE 2024: आईआईएससी ने एक्टिव किया गेट मॉक टेस्ट लिंक, डिटेल पढ़कर अभी शुरू कर दें प्रैक्टिस

Mon, 27 Nov 2023 12:18 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 27 Nov 2023 12:18 PM IST
सार

GATE 2024: आईआईएससी बैंगलोर ने गेट परीक्षा के लिए तैयारी करने के लिए मॉक टेस्ट लिंक सक्रिय कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है, वे नीचे बताए तरीके से मॉक टेस्ट में शामिल होकर अपनी तैयारी का विषलेश्ण कर सकते हैं।

विज्ञापन
GATE 2024 Official mock test link activated at gate2024.iisc.ac.in, Start your practice now
गेट 2024 परीक्षा - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

GATE 2024: भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर ने आज ब्रांच वाइज ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) के लिए मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव कर दिया है। छात्र अपनी तैयारी का विश्लेषण करने और अपने स्कोर में सुधार करने के लिए निःशुल्क GATE 2024 मॉक टेस्ट का लाभ उठा सकते हैं। जो उम्मीदवार GATE 2024 परीक्षा में बैठने की योजना बना रहे हैं, वे अपनी तैयारी को रफ्तार देने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - gate2024.iisc.ac.in पर जाकर मॉक टेस्ट दे सकते हैं।

विज्ञापन

GATE 2024: ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां

GATE 2024 परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार 3 जनवरी, 2024 से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। संस्थान 21 फरवरी को GATE 2024 की उत्तर कुंजी जारी करेगा और परिणाम 16 मार्च, 2024 को घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

GATE 2024 Mock Test: कौन हो सकता है शामिल

गौरतलब है कि मॉक टेस्ट केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा जिन्होंने GATE 2024 परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण कराया है। उम्मीदवारों को पंजीकरण के दौरान यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। मॉक टेस्ट में प्रश्न GATE पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न पर आधारित होते हैं।

आईआईटी में प्रस्तावित एमटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए परीक्षा कुल 30 पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी। पेपर में जनरल एप्टीट्यूड सेक्शन और कोर डिसिप्लिन से प्रश्न होंगे।

विज्ञापन

मॉक टेस्ट में ऐसे हों शामिल

  • GATE 2024 मॉक टेस्ट आधिकारिक वेबसाइट -gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
  • “GATE 2024 Mock Test” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी ब्रांच चुनें।
  • "साइन इन" बटन पर क्लिक करें।
  • एक इंस्ट्रक्शन विंडो खुलेगी, उन्हें ध्यान से पढ़ें और नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें।
  • अपनी परीक्षा भाषा चुनें, और चेक बॉक्स पर क्लिक करें।
  • निर्देश पढ़ने के बाद, जब आप परीक्षा शुरू करना चाहें तो "मैं शुरू करने के लिए तैयार हूं" बटन पर क्लिक करें।
  • अब अपनी प्रैक्टिस शुरू करें और उत्तर सबमिट करें।
  • आपका GATE 2024 मॉक टेस्ट स्कोर अंत में प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed