GAT-B, BET 2024 Results: जीएटी-बी और बीईटी परीक्षाओं के परिणाम जारी, कैसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड? यहां पढ़ें
GAT-B, BET 2024 Results: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट-बायोटेक्नोलॉजी (जीएटी-बी) 2024 के साथ-साथ बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। कैसे चेक करें स्कोरकार्ड डाउनलोड, यहां पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GAT-B, BET 2024 Results: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट-बायोटेक्नोलॉजी (जीएटी-बी) 2024 के साथ-साथ बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- exam.nta.ac.in/DBT/ पर जाकर अपने परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें की रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का इस्तेमाल करना होगा, इसके बाद ही वे स्कोर कार्ड और रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष, जीएटी-बी 2024 की परीक्षा के लिए कुल 11,709 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 9,957 उपस्थित हुए।
इस परीक्षा के लिए 15,589 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 12,691 ने परीक्षा दी। एनटीए इस परीक्षा का आयोजन डीबीटी - जूनियर रिसर्च फेलोशिप (डीबीटी-जेआरएफ) के लिए करती हैं। इस वर्ष, जीएटी-बी 2024 और बीईटी 2024 का आयोजन 20 अप्रैल को किया गया था।
एजेंसी ने 26 अप्रैल को जीएटी-बी 2024 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की थी और उम्मीदवारों को 28 अप्रैल तक अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। विषय विशेषज्ञों ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत चुनौतियों की जांच की और सत्यापित उत्तर कुंजी जारी की, जिसके आधार पर परिणाम तैयार किए गए हैं।
GAT-B, BET 2024 Results: कैसे चेक करें परिणाम
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- exam.nta.ac.in/DBT/ पर जाएं।
- उसके बाद स्कोरकार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्कोरकार्ड उम्मीदवार की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X