GAT-B 2025: जीएटी-बी आवेदन पत्र में रह गई गलती...? आज से करें सुधार, देखें परीक्षा पैटर्न
GAT-B 2025 Form Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट-बायोटेक्नोलॉजी के लिए फॉर्म सुधार की सुविधा आज 5 मार्च से चालू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने फॉर्म में किसी भी गलती को ठीक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सुधार कर सकते हैं।
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
GAT-B 2025 Form: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट-बायोटेक्नोलॉजी (GAT-B) 2025 के लिए फॉर्म करेक्शन सुविधा आज, 5 मार्च 2025 से शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन किया है, वे यदि अपने फॉर्म में किसी प्रकार का सुधार करना चाहते हैं, तो NTA की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/DBT पर जाकर करेक्शन विंडो का उपयोग कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे दिए गए समय के भीतर अपने फॉर्म की सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें और यदि कोई त्रुटि हो, तो उसे सही कर लें, क्योंकि यह सुविधा केवल 6 मार्च 2025 तक उपलब्ध रहेगी। एक बार करेक्शन विंडो बंद हो जाने के बाद, आवेदन में किसी भी तरह का संशोधन संभव नहीं होगा।
जीएटी-बी 2025 सूचना बुलेटिन में कहा गया है, "एनटीए उम्मीदवार द्वारा पोस्ट, फैक्स, व्हाट्सएप, ईमेल या हाथ से भेजे गए सुधारों पर विचार नहीं करेगा।"
जीएटी-बी 2025 परीक्षा पैटर्न
जीएटी-बी 2025 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और इसकी अवधि 3 घंटे होगी। यह परीक्षा दो भागों में विभाजित होगी, जिसमें भाग ए में 60 अनिवार्य प्रश्न होंगे, जिन्हें सभी उम्मीदवारों को हल करना होगा। वहीं, भाग बी में कुल 100 प्रश्न दिए जाएंगे, लेकिन उम्मीदवारों को इनमें से केवल 60 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। परीक्षा का कुल अंक भार 240 अंक होगा। हालांकि, अभी तक जीएटी-बी 2025 के एडमिट कार्ड और परिणाम की घोषणा की तिथियां जारी नहीं की गई हैं।
एनटीए ने जीएटी-बी 2025 परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 20 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी और इसे सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही शिफ्ट में पूरा किया जाएगा। पिछले साल यह परीक्षा 20 अप्रैल को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी, लेकिन इस बार इसे सिर्फ एक शिफ्ट में कराया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X