Friendship Day Essay In Hindi: ऐसे लिखें फ्रेंडशिप डे पर छोटा और आसान निबंध, मिलेंगे पूरे अंक
Friendship Day Essay 2025 In Hindi: फ्रेंडशिप डे हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। यह दिन दोस्ती के अनमोल रिश्ते को समर्पित होता है। दोस्त बिना किसी भेदभाव के सच्चे साथी होते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Friendship Day 2025 Essay In Hindi: मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और अपने जीवन में रिश्तों के सहारे जीता है। इनमें से एक सबसे खूबसूरत रिश्ता है दोस्ती का, जो न तो खून का होता है और न ही किसी स्वार्थ पर आधारित। यही कारण है कि हर वर्ष अगस्त माह के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे यानी मित्रता दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2025 में यह दिन 3 अगस्त को मनाया जाएगा।
अगर आप इस दिन पर निबंध लिखना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में बताई गई बातें आपको निबंध लिखने में मदद कर सकती हैं। यहां इस दिन का इतिहास और महत्व भी बताया गया है।
दोस्ती का महत्व
दोस्ती जीवन में विश्वास, अपनापन, और सहारा देती है। एक सच्चा मित्र जीवन के हर मोड़ पर साथ खड़ा रहता है, चाहे वह सफलता की चोटी हो या असफलता की गहराई। दोस्त हमें हमारी गलतियों का एहसास कराते हैं, हमें बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देते हैं और जीवन के हर क्षण को खास बना देते हैं। दोस्ती वह रिश्ता है जो उम्र, जाति, धर्म, भाषा और समाजिक वर्ग की सीमाओं से परे होता है।
History of Friendship Day: फ्रेंडशिप डे का इतिहास
फ्रेंडशिप डे मनाने की शुरुआत 1930 में अमेरिका से हुई थी। इसे सबसे पहले हॉलमार्क नामक ग्रीटिंग कार्ड कंपनी ने बढ़ावा दिया। उनका उद्देश्य था कि एक ऐसा दिन हो जो पूरी तरह दोस्तों को समर्पित हो। हालांकि प्रारंभ में यह केवल एक व्यावसायिक पहल थी, लेकिन समय के साथ यह दिन भावनाओं और संबंधों का उत्सव बन गया।
बाद में वर्ष 2011 में संयुक्त राष्ट्र ने 30 जुलाई को आधिकारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस घोषित किया। लेकिन भारत, बांग्लादेश, मलेशिया जैसे कई देशों में यह दिन अगस्त के पहले रविवार को ही मनाया जाता है। भारत में यह दिन युवाओं के बीच विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता है।
आज के समय में फ्रेंडशिप डे का स्वरूप
आज फ्रेंडशिप डे एक उत्सव की तरह मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने मित्रों को फ्रेंडशिप बैंड, उपहार, संदेश और कार्ड्स देते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी दोस्ती के किस्से और यादें साझा की जाती हैं। स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में भी इस दिन को विशेष तरीके से मनाया जाता है।
हालांकि उपहारों और बैंड से कहीं अधिक ज़रूरी है कि हम अपने दोस्तों को समय दें, उन्हें समझें और उनकी भावनाओं की कद्र करें। फ्रेंडशिप डे सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि दोस्ती निभाने की जिम्मेदारी को दोहराने का अवसर है।
Friendship Day Essay In Hindi 2025: ऐसे लिखें फ्रेंडशिप डे पर निबंध निबंध
अगर आप फ्रेंडिशप डे पर निबंध लिखने जा रहे हैं तो अपने निबंध की शुरुआत दोस्ती पर किसी शानदार शायरी या कोट्स से करें। साथ ही निबंध में इस दिन के महत्व व इतिहास का जिक्र करना ना भूले। बिना इसके आपका निबंध अधूरा माना जाएगा। निबंध में दोस्त को उसके उपकारों के लिए धन्यवाद दें और उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी अवश्य दें।
कमेंट
कमेंट X